दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गायों को रौंदा, 3 की मौत; ग्रामीणों का चक्काजाम, भारी वाहनों पर रोक की मांग

दुर्ग (छ.ग.)

On

उतई थाना क्षेत्र की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने चालक को पकड़ा, वाहन जब्त

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी छह गायों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

यह घटना आदर्श नगर बावापारा क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, पउवारा से उतई की ओर जा रहा लकड़ी से लदा ट्रक (क्रमांक CG08L2489) तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान चालक ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को टक्कर मार दी।

मौके पर ही तीन गायों की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, चालक गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा और उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2026 By Nitin Trivedi

दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गायों को रौंदा, 3 की मौत; ग्रामीणों का चक्काजाम, भारी वाहनों पर रोक की मांग

दुर्ग (छ.ग.)

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी छह गायों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

यह घटना आदर्श नगर बावापारा क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, पउवारा से उतई की ओर जा रहा लकड़ी से लदा ट्रक (क्रमांक CG08L2489) तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान चालक ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को टक्कर मार दी।

मौके पर ही तीन गायों की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, चालक गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा और उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/speeding-truck-crushes-6-cows-in-durg-3-die-villagers/article-51057

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.