श्री श्री रविशंकर ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, शंखनाद महासत्संग का दिया न्यौता

Raipur, CG

रायपुर में द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सीएम विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात के दौरान सीएम साय को शंखनाद महासत्संग का निमंत्रण भी दिया. इस मुलाकात के दौरान सीएम साय ने श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लिया.

सीएम साय ने गुरु जी का जताया आभार: इस अवसर पर सीएम साय ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को एक खास छायाचित्र दी. यह फोटो जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ की है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया.

श्री श्री रविशंकर ने सीएम से की चर्चा: इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर ने सीएम साय से चर्चा की. गुरु जी ने उन्हें बताया कि इस बार वे अपने साथ 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक शिवलिंग के अवशेष को सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार द्वारा सुरक्षित रखा गया था. अब वे इसे पूरे देश में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का पावन कार्य कर रहे हैं. सीएम ने इस पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए. इस अवसर पर सीएम ने छत्तीसगढ़ सरकार और द आर्ट ऑफ लिविंग के बीच हुए MOU का जिक्र भी किया.

शंखनाद महासत्संग का निमंत्रण: श्री श्री रविशंकर ने सीएम साय को शंखनाद महासत्संग का निमंत्रण दिया. यह सत्संग राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है. श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात के समय साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवार के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

श्री श्री रविशंकर ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, शंखनाद महासत्संग का दिया न्यौता

Raipur, CG

रायपुर में द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सीएम विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात के दौरान सीएम साय को शंखनाद महासत्संग का निमंत्रण भी दिया. इस मुलाकात के दौरान सीएम साय ने श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लिया.

सीएम साय ने गुरु जी का जताया आभार: इस अवसर पर सीएम साय ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को एक खास छायाचित्र दी. यह फोटो जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ की है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया.

श्री श्री रविशंकर ने सीएम से की चर्चा: इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर ने सीएम साय से चर्चा की. गुरु जी ने उन्हें बताया कि इस बार वे अपने साथ 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक शिवलिंग के अवशेष को सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार द्वारा सुरक्षित रखा गया था. अब वे इसे पूरे देश में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का पावन कार्य कर रहे हैं. सीएम ने इस पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए. इस अवसर पर सीएम ने छत्तीसगढ़ सरकार और द आर्ट ऑफ लिविंग के बीच हुए MOU का जिक्र भी किया.

शंखनाद महासत्संग का निमंत्रण: श्री श्री रविशंकर ने सीएम साय को शंखनाद महासत्संग का निमंत्रण दिया. यह सत्संग राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है. श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात के समय साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवार के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sri-sri-ravi-shankar-met-cm-vishnudev-sai-invited-shankhanad/article-13654

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.