दुर्ग में अपराध नियंत्रण को लेकर SSP की सख्ती, थाना प्रभारियों को 16 बिंदुओं पर काम के निर्देश

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

आदतन अपराधियों, फरार वारंटियों और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण और पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार रहा।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने गंभीर और संवेदनशील मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी

क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण जरूरी है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।

थाना प्रभारियों को 16 सूत्रीय कार्ययोजना

बैठक में थाना प्रभारियों को 16 बिंदुओं पर प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए। इनमें प्रतिदिन थाना गणना उपस्थित सुनिश्चित करना, स्थानीय जन-शिकायतों का त्वरित समाधान, गंभीर अपराधों की सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को देना और गंभीर मामलों में थाना प्रभारी द्वारा स्वयं एफआईआर दर्ज करना शामिल है।

इसके अलावा सभी आरक्षकों के लिए A-B नोटबुक संधारण को अनिवार्य किया गया है, जिसकी साप्ताहिक समीक्षा थाना प्रभारी करेंगे। थाना मुख्यालय में रात्रि मुकाम और रात्रिकालीन गश्त के प्वाइंट बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

डिजिटल पुलिसिंग पर जोर

एसएसपी ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बीट सिस्टम को मजबूत करने, ई-चालान, ई-समन और ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया। विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

NDPS और आबकारी मामलों में तेजी

बैठक में गांजा और अन्य मादक पदार्थों के मामलों में NDPS अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जब्त मादक पदार्थ, वाहन और शराब के मामलों में वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

सम्मानजनक व्यवहार पर सख्त निर्देश

एसएसपी विजय अग्रवाल ने दो टूक कहा कि थानों में आने वाले हर व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुशासनहीनता या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ssps-strictness-regarding-crime-control-in-durg-instructions-to-police/article-45810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.