अनदेखी की भेंट चढ़ी स्ट्रीट लाइटें: विधायक मंडावी ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, पूछा- जनता किस पर करे भरोसा?

Bijapur, CG

नगर के नए बस स्टैंड से लेकर गंगालूर रोड स्थित पुलिस लाइन तक तीन माह पूर्व लाखों रुपये की लागत से लगाए गए LED स्ट्रीट लाइटें अब उजाला नहीं दे रही हैं। घटिया गुणवत्ता और मेंटेनेंस की कमी के कारण ये लाइटें जल्द ही खराब हो गईं, जिससे इलाके के लोग अंधेरे में आवागमन को मजबूर हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

 विधायक मंडावी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नगरीय निकायों में लगी स्ट्रीट लाइटों का काम बेहद घटिया क्वालिटी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कार्यों में भ्रष्टाचार भी शामिल है। मंडावी ने कहा, "भाजपा सरकार और स्थानीय भाजपा नेता जो भ्रष्टाचार करेंगे, तो जनता किस पर भरोसा करेगी?"

वार्डवासियों का कहना है कि करीब 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बाहरी ठेकेदार द्वारा लगाई गई थीं, लेकिन ये लाइटें कुछ ही दिन में खराब होने लगीं। कई लाइटें तो अपने आप बंद हो जाती हैं, जिससे रात में सड़कें अंधेरी हो जाती हैं। इस बाबत नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

वार्ड क्रमांक 14 और 15 के लोग इस अंधकार से काफी परेशान हैं। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अंधेरे में आवागमन करने को मजबूर हैं, जिससे कई बार हादसों का भी खतरा बना रहता है।

मंडावी ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लाखों रुपये की लागत से स्थापित इन स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता सुधार कर वार्डवासियों को सुरक्षित और रोशन रास्ता दिया जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अनदेखी की भेंट चढ़ी स्ट्रीट लाइटें: विधायक मंडावी ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, पूछा- जनता किस पर करे भरोसा?

Bijapur, CG

 विधायक मंडावी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नगरीय निकायों में लगी स्ट्रीट लाइटों का काम बेहद घटिया क्वालिटी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कार्यों में भ्रष्टाचार भी शामिल है। मंडावी ने कहा, "भाजपा सरकार और स्थानीय भाजपा नेता जो भ्रष्टाचार करेंगे, तो जनता किस पर भरोसा करेगी?"

वार्डवासियों का कहना है कि करीब 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बाहरी ठेकेदार द्वारा लगाई गई थीं, लेकिन ये लाइटें कुछ ही दिन में खराब होने लगीं। कई लाइटें तो अपने आप बंद हो जाती हैं, जिससे रात में सड़कें अंधेरी हो जाती हैं। इस बाबत नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

वार्ड क्रमांक 14 और 15 के लोग इस अंधकार से काफी परेशान हैं। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अंधेरे में आवागमन करने को मजबूर हैं, जिससे कई बार हादसों का भी खतरा बना रहता है।

मंडावी ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लाखों रुपये की लागत से स्थापित इन स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता सुधार कर वार्डवासियों को सुरक्षित और रोशन रास्ता दिया जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/street-lights-mla-mandavi-asked-the-bjp-government-tightened-the/article-23405

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.