विष्णु सरकार का कड़ा एक्शन... एक ही दिन में 9 अफसरों को किया सस्पेंड, ठेकेदार पर भी होगा एक्शन

CG

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गृह निर्माण मंडल के दो अभियंता को भी सस्पेंड कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है.

छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में वित्तीय अनियमितता और काम में लापरवाही बरतना अफसरों और ठेकेदार पर खूब भारी पड़ गया है. सरकार ने इस बारे में कड़ा एक्शन लेते हुए शुक्रवार को गृह निर्माण मंडल के दो अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेड करने के लिए नोटिस जारी हुआ है. इनके अलावा लोक निर्माण विभाग के 7 अफसरों को भी सस्पेंड किया गया है. एक ही दिन में सरकार की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है. 

इन पर हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है.सुशासन के मद्देनजर शासकीय कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है. लोक निर्माण विभाग के अफसरों पर हुई कार्रवाई के बाद गृह निर्माण मंडल के दो अफसरों पर निलंबन की गाज गिरी है. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता सी.के.ठाकुर और सहायक अभियंता नीरज ठाकुर को निर्माण कार्य में अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है. 

आवास एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा.

चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार ने कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता का निलंबन आदेश जारी  किया है. इसके अलावा जगदलपुर के गृह निर्माण मंडल के निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार मेसर्स एन.के.कंस्ट्रक्शन दुर्ग को भी ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है.

इसलिए हुई है कार्रवाई 

बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टम और उसूर (आवापल्ली) ब्लॉकों में जीएडी आवास भवनों के निर्माण कार्यों में मिली शिकायतों के बाद मुख्यालय स्तर पर जांच की गई. जांच में वित्तीय अनियमितताएं और कार्यों में विलंब पाया गया. जिसके बाद ठेकेदार मेसर्स एन.के.कंस्ट्रक्शन दुर्ग के पंजीयन को निरस्त करने नोटिस जारी किया गया है. यह भी खुलासा हुआ कि मेसर्स एन.के.कंस्ट्रक्शन को काम से अधिक राशि का आखिरी भुगतान पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के समय किया गया था. ठेकेदार को उस काम  का भी भुगतान कर दिया गया था जो कार्य उसने किया ही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

विष्णु सरकार का कड़ा एक्शन... एक ही दिन में 9 अफसरों को किया सस्पेंड, ठेकेदार पर भी होगा एक्शन

CG

छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में वित्तीय अनियमितता और काम में लापरवाही बरतना अफसरों और ठेकेदार पर खूब भारी पड़ गया है. सरकार ने इस बारे में कड़ा एक्शन लेते हुए शुक्रवार को गृह निर्माण मंडल के दो अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेड करने के लिए नोटिस जारी हुआ है. इनके अलावा लोक निर्माण विभाग के 7 अफसरों को भी सस्पेंड किया गया है. एक ही दिन में सरकार की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है. 

इन पर हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है.सुशासन के मद्देनजर शासकीय कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है. लोक निर्माण विभाग के अफसरों पर हुई कार्रवाई के बाद गृह निर्माण मंडल के दो अफसरों पर निलंबन की गाज गिरी है. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता सी.के.ठाकुर और सहायक अभियंता नीरज ठाकुर को निर्माण कार्य में अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है. 

आवास एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा.

चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार ने कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता का निलंबन आदेश जारी  किया है. इसके अलावा जगदलपुर के गृह निर्माण मंडल के निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार मेसर्स एन.के.कंस्ट्रक्शन दुर्ग को भी ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है.

इसलिए हुई है कार्रवाई 

बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टम और उसूर (आवापल्ली) ब्लॉकों में जीएडी आवास भवनों के निर्माण कार्यों में मिली शिकायतों के बाद मुख्यालय स्तर पर जांच की गई. जांच में वित्तीय अनियमितताएं और कार्यों में विलंब पाया गया. जिसके बाद ठेकेदार मेसर्स एन.के.कंस्ट्रक्शन दुर्ग के पंजीयन को निरस्त करने नोटिस जारी किया गया है. यह भी खुलासा हुआ कि मेसर्स एन.के.कंस्ट्रक्शन को काम से अधिक राशि का आखिरी भुगतान पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के समय किया गया था. ठेकेदार को उस काम  का भी भुगतान कर दिया गया था जो कार्य उसने किया ही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/strict-action-by-vishnu-government-9-officers-suspended-in-a/article-7944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.