रायपुर में टैक्स बकाया पर सख्ती: ‘लिविंग रूम कैफे’ सहित 6 व्यावसायिक परिसर सील

रायपुर (छ.ग.)

On

राजधानी में संपत्तिकर बकाया वसूली को लेकर रायपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘लिविंग रूम कैफे’ समेत चार बड़े बकायेदारों से जुड़े छह व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-10 की राजस्व टीम ने गुरुवार को की।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों को पूर्व में डिमांड बिल और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समयसीमा में बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद निगम ने सख्ती बरतते हुए सीलबंदी की प्रक्रिया पूरी की।

कार्रवाई अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त जागृति साहू और जोन-10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में की गई। राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की और परिसर पर ताला जड़ दिया।

निगम के मुताबिक, सबसे बड़ा बकाया पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड-50 में दर्ज है, जहां ज्योति केशवानी और केवलराम केशवानी पर करीब 79.23 लाख रुपये का संपत्तिकर लंबित है। इसके अलावा बाबू जगजीवन राम वार्ड-53 और लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड-56 में भी बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वार्ड-53 में किशोर कुमार प्रिथवानी पर विभिन्न मदों में लाखों रुपये बकाया बताए गए हैं।

राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि निगम की आय बढ़ाने और कर संग्रहण को मजबूत करने के लिए अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी 10 जोनों को निर्देश जारी किए गए हैं कि बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर त्वरित वसूली सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में गौरव गार्डन, मधुबन, ओमाया और अमायरा सहित कई आवासीय व व्यावसायिक परिसरों में सर्वे कर प्रॉपर्टी टैक्स का आकलन किया गया है। गौरव गार्डन और मधुबन को नोटिस जारी हो चुके हैं, जबकि अंबुजा मॉल, डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन जैसे प्रतिष्ठानों को भी नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि संपत्तिकर नगर विकास कार्यों की मुख्य आय का स्रोत है। ऐसे में बड़े बकायेदारों पर सख्ती जरूरी है। आयुक्त विश्वदीप ने स्पष्ट किया कि वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर इसी तरह कार्रवाई होगी।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/strict-action-on-tax-dues-in-raipur-6-business-premises/article-46088

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.