दुर्ग में पुलिस की सख्त कार्रवाई: हथियार लहराने वाला गिरफ्तार

दुर्ग (छ.ग.)

On

पुलगांव, जामगांव आर और मोहन नगर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

दुर्ग जिले में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक, मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य और अवैध शराब बिक्री में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पहला मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान दुर्ग के पोटिया कुंदरा पारा निवासी राजू उर्फ संतलाल जांगड़े (19) के रूप में हुई है। उसके पास से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

दूसरी कार्रवाई जामगांव आर थाना क्षेत्र में हुई, जहां मोबाइल टावर से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। 15 अप्रैल को टावर सुपरवाइजर ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गुढ़ियारी गांव के मसाला चौक के पास दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव विश्वकर्मा (23), शिव बंजारे (22) और एक नाबालिग शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया कॉपर केबल और घटना में इस्तेमाल कटर भी बरामद कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

तीसरी कार्रवाई मोहन नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि धमधा नाका स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति बैग में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान राम नगर उरला निवासी शैलेन्द्र सागरवंशी (30) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 पौवा देशी मसाला शराब (करीब 5.40 बल्क लीटर) और एक काला बैग बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2026 By Nitin Trivedi

दुर्ग में पुलिस की सख्त कार्रवाई: हथियार लहराने वाला गिरफ्तार

दुर्ग (छ.ग.)

दुर्ग जिले में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक, मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य और अवैध शराब बिक्री में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पहला मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान दुर्ग के पोटिया कुंदरा पारा निवासी राजू उर्फ संतलाल जांगड़े (19) के रूप में हुई है। उसके पास से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

दूसरी कार्रवाई जामगांव आर थाना क्षेत्र में हुई, जहां मोबाइल टावर से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। 15 अप्रैल को टावर सुपरवाइजर ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गुढ़ियारी गांव के मसाला चौक के पास दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव विश्वकर्मा (23), शिव बंजारे (22) और एक नाबालिग शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया कॉपर केबल और घटना में इस्तेमाल कटर भी बरामद कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

तीसरी कार्रवाई मोहन नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि धमधा नाका स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति बैग में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान राम नगर उरला निवासी शैलेन्द्र सागरवंशी (30) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 पौवा देशी मसाला शराब (करीब 5.40 बल्क लीटर) और एक काला बैग बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/strict-police-action-in-durg-person-waving-weapon-arrested/article-51460

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.