भिलाई में JEE मेंस परीक्षा में मोबाइल छिपाने की कोशिश, छात्र पकड़ा गया; FIR दर्ज

भिलाई (छ.ग.)

On

चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने आया छात्र, सुरक्षा गार्ड ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

भिलाई-3 के पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में गुरुवार को जेईई मेंस की परीक्षा के दौरान एक छात्र मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश करते पकड़ा गया। आरोपी आदित्य कुमार ने अपनी चप्पल के अंदर मोबाइल रख रखा था। सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के कारण छात्र को समय रहते पकड़ लिया गया।

परीक्षा सुबह करीब 8:25 बजे शुरू हुई थी। मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान छात्र ने अपनी चप्पलें उतार दीं ताकि मेटल डिटेक्टर में पकड़ा न जाए। वह लैब नंबर 12ए में जाकर अपनी सीट पर बैठ गया और पेपर देना शुरू किया।

सुबह 11:08 बजे आदित्य ने वॉशरूम जाने की अनुमति ली और 20 मिनट बाद लौटा। लौटने के बाद सुरक्षा गार्ड ओमेंद्र कुमार ने उसकी चाल संदिग्ध पाई। छात्र अपनी चप्पलों को जमीन पर घसीटते हुए चल रहा था। गार्ड ने चप्पल की बारीकी से जांच की, जिसमें मोबाइल छिपा हुआ पाया गया।

पता चला कि छात्र ने चप्पल के तलवे को काटकर मोबाइल रखने की खास जगह बनाई थी। सूचना तुरंत कॉलेज प्रशासन और एनटीए अधिकारियों को दी गई।

कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में लेकर भिलाई-3 थाने ले गई। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया और छात्र के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई।

पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने बताया कि परीक्षा सुरक्षा का उल्लंघन गंभीर मामला है। भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2026 By Nitin Trivedi

भिलाई में JEE मेंस परीक्षा में मोबाइल छिपाने की कोशिश, छात्र पकड़ा गया; FIR दर्ज

भिलाई (छ.ग.)

भिलाई-3 के पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में गुरुवार को जेईई मेंस की परीक्षा के दौरान एक छात्र मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश करते पकड़ा गया। आरोपी आदित्य कुमार ने अपनी चप्पल के अंदर मोबाइल रख रखा था। सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के कारण छात्र को समय रहते पकड़ लिया गया।

परीक्षा सुबह करीब 8:25 बजे शुरू हुई थी। मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान छात्र ने अपनी चप्पलें उतार दीं ताकि मेटल डिटेक्टर में पकड़ा न जाए। वह लैब नंबर 12ए में जाकर अपनी सीट पर बैठ गया और पेपर देना शुरू किया।

सुबह 11:08 बजे आदित्य ने वॉशरूम जाने की अनुमति ली और 20 मिनट बाद लौटा। लौटने के बाद सुरक्षा गार्ड ओमेंद्र कुमार ने उसकी चाल संदिग्ध पाई। छात्र अपनी चप्पलों को जमीन पर घसीटते हुए चल रहा था। गार्ड ने चप्पल की बारीकी से जांच की, जिसमें मोबाइल छिपा हुआ पाया गया।

पता चला कि छात्र ने चप्पल के तलवे को काटकर मोबाइल रखने की खास जगह बनाई थी। सूचना तुरंत कॉलेज प्रशासन और एनटीए अधिकारियों को दी गई।

कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में लेकर भिलाई-3 थाने ले गई। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया और छात्र के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई।

पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने बताया कि परीक्षा सुरक्षा का उल्लंघन गंभीर मामला है। भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/student-caught-trying-to-hide-mobile-in-jee-mains-exam/article-50180

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.