बलरामपुर में हेडमास्टर की पिटाई से छात्रा का पैर टूटा, गिरफ्तार

Balrampur, CG

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कक्षा दूसरी की मासूम छात्रा को हेडमास्टर ने डंडे से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

घटना के बाद बीईओ की शिकायत पर पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्लास में बच्चों से बात कर रही थी छात्रा

मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया प्राइमरी स्कूल का है। यहां जगिमा-पटना गांव निवासी शिवकुमार यादव की बेटी ललिता यादव कक्षा में अपने साथियों से बात कर रही थी। इसी बात पर नाराज़ होकर हेडमास्टर हेरालेआस टोप्पो (55) ने गुस्से में ललिता के पैरों पर डंडे से वार कर दिया।

इलाज अंबिकापुर में जारी

डंडे से मारपीट के बाद ललिता के पैरों में सूजन और तेज दर्द हुआ। परिजन उसे अंबिकापुर के संजीवनी हॉस्पिटल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। छात्रा का इलाज फिलहाल जारी है।

आरोप और FIR

गांव के सरपंच और ग्रामीणों के सामने हेडमास्टर ने इलाज के लिए पैसे देने की सहमति जताई थी, लेकिन छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक कोई मदद नहीं मिली है।
बीईओ शंकरगढ़ जय गोविंद तिवारी की जांच रिपोर्ट में भी बच्चों ने मारपीट की पुष्टि की। इसके आधार पर DEO के निर्देश पर शंकरगढ़ पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ धारा 75, 82 BNS के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर राजपुर न्यायालय में पेश किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बलरामपुर में हेडमास्टर की पिटाई से छात्रा का पैर टूटा, गिरफ्तार

Balrampur, CG

घटना के बाद बीईओ की शिकायत पर पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्लास में बच्चों से बात कर रही थी छात्रा

मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया प्राइमरी स्कूल का है। यहां जगिमा-पटना गांव निवासी शिवकुमार यादव की बेटी ललिता यादव कक्षा में अपने साथियों से बात कर रही थी। इसी बात पर नाराज़ होकर हेडमास्टर हेरालेआस टोप्पो (55) ने गुस्से में ललिता के पैरों पर डंडे से वार कर दिया।

इलाज अंबिकापुर में जारी

डंडे से मारपीट के बाद ललिता के पैरों में सूजन और तेज दर्द हुआ। परिजन उसे अंबिकापुर के संजीवनी हॉस्पिटल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। छात्रा का इलाज फिलहाल जारी है।

आरोप और FIR

गांव के सरपंच और ग्रामीणों के सामने हेडमास्टर ने इलाज के लिए पैसे देने की सहमति जताई थी, लेकिन छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक कोई मदद नहीं मिली है।
बीईओ शंकरगढ़ जय गोविंद तिवारी की जांच रिपोर्ट में भी बच्चों ने मारपीट की पुष्टि की। इसके आधार पर DEO के निर्देश पर शंकरगढ़ पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ धारा 75, 82 BNS के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर राजपुर न्यायालय में पेश किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/students-leg-broken-due-to-beating-headmaster-in-balrampur/article-31147

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.