अचानक सड़क किनारे लगी दुकान पहुंचे सीएम साय, खुद चाय बनाई और लोगों को पिलाई, बताया क्या है यहां से कनेक्शन

CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम ने यहां रोड शो किया। सीएम साय महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान पहुंचे और खुद चाय बनाई। सीएम साय ने इस दौरान पुराना किस्सा भी बताया। बीजेपी ने चाय वाले को टिकट दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार का चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार जीवर्धन चौहान के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के बाद सीएम साय बीजेपी उम्मीदवार जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचे। स्वयं चाय बनाई और सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी हैं। जीवर्धन चाय की दुकान चलाते हैं।

इस दौरान सीएम साय ने कहा - चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के तहत रायगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने पांच किलोमीटर से ज्यादा रोड शो किया। जहां विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और बीजेपी कार्यकर्ता भी थे।

अचानक चाय की दुतान पहुंचे सीएम

सीएम साय रायगढ़ के मिनीमाता चौक स्थित जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का उस समय ठिकाना न रहा, जब सीएम साय जीवर्धन की दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे। उन्होंने लोगों को चाय का वितरण भी किया और बोले - एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहां का सर्वांगीण विकास करेंगे।

कब आए जीवर्धन के संपर्क में

सीएम साय ने कहा- इस क्षेत्र की जनता ने मुझे चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान मैं जीवर्धन चौहान के संपर्क में आए। बीस वर्ष में मैंने जीवर्धन चौहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

अचानक सड़क किनारे लगी दुकान पहुंचे सीएम साय, खुद चाय बनाई और लोगों को पिलाई, बताया क्या है यहां से कनेक्शन

CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार का चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार जीवर्धन चौहान के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के बाद सीएम साय बीजेपी उम्मीदवार जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचे। स्वयं चाय बनाई और सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी हैं। जीवर्धन चाय की दुकान चलाते हैं।

इस दौरान सीएम साय ने कहा - चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के तहत रायगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने पांच किलोमीटर से ज्यादा रोड शो किया। जहां विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और बीजेपी कार्यकर्ता भी थे।

अचानक चाय की दुतान पहुंचे सीएम

सीएम साय रायगढ़ के मिनीमाता चौक स्थित जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का उस समय ठिकाना न रहा, जब सीएम साय जीवर्धन की दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे। उन्होंने लोगों को चाय का वितरण भी किया और बोले - एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहां का सर्वांगीण विकास करेंगे।

कब आए जीवर्धन के संपर्क में

सीएम साय ने कहा- इस क्षेत्र की जनता ने मुझे चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान मैं जीवर्धन चौहान के संपर्क में आए। बीस वर्ष में मैंने जीवर्धन चौहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suddenly-cm-sai-made-tea-and-told-people-to-be/article-9599

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.