सुकन्या समृद्धि योजना से बनाएं बेटियों का भविष्य, बेटों के लिए पोस्ट ऑफिस में निवेश की खास स्कीम

Sarguja, CG

अगर आपका बेटा छोटा है तो आप भी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.

अगर आप वित्तीय जोखिम उठाए बिना सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो पोस्ट आफिस के इंडियन पोस्ट पेमेंट की तमाम स्कीम बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. पोस्ट ऑफिस अपने निवेश में बढ़िया ब्याज देता है, रेकरिंग हो या फिर फिक्स डिपॉजिट सब में पोस्ट ऑफिस अच्छा ब्याज निवेशकों को देता है. पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिये सबसे अधिक फायदेमंद निवेश है, लेकिन पोस्ट ऑफिस में बालकों के लिये भी एक सुरक्षित प्लान है. अगर आपका बेटा छोटा है तो आप भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना: दरअसल, पोस्ट आफिस ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की जिस में बालिकाओ के जन्म से 10 साल की आयु तक खाता खोला जा सकता है इसमे 15 वर्ष तक हर महीने पैसे जमा करने होते हैं, लेकिन पैसा 21वें वर्ष में मैच्योर होता है. इस स्कीम में आपको 8.2 % का ब्याज दिया जाता है. 15 साल तक मासिक जमा और 15 से 21 साल तक ब्याज सहित कुल धन राशि जमा रहने के कारण एक बेहतर राशि बालिकाओं को मिलती है.

बेटों के लिए भी शुरु हुई स्कीम: अब बालकों के लिए भी पोस्ट ऑफिस ने एक निवेश की स्कीम शुरु की है. इस योजना में सुकन्या समृद्धि 8.2% की तुलना में 7.1% ही ब्याज मिलेगा और राशि 15 वर्ष में ही मैच्योर हो जायेगी. लेकिन अगर आप 15 वर्ष बाद कुच मैच्योर राशि को अगले 6 साल के लिए फिक्स कर देंगे तो सुकन्या समृद्धि की तरह ही पोस्ट ऑफिस से ब्याज ले सकेंगे, हालाकी फिर भी ये राशि सुकन्या समृद्धि से कुछ कम ही रहेगी. लेकिन ये एक बेहतर निवेश विकल्प बालकों के लिए साबित हो सकता है.

पीपीएफ अकाउंट: इसे पीपीएफ अकाउंट कहा जाता है जो इनकम टैक्स में भी राहत देता है. बड़ी बात ये है की इसमें निवेश से ब्याज की राशि में भी टैक्स से राहत मिलती है. अगर आप अपने बेटे के लिये हर महीने 5 हजार का निवेश करते हैं तो 15 वर्ष में मूल धन 9 लाख होगा और इस पर 7.1% की दर से पोस्ट आफिस आपको 6 लाख 77 हजार 481 रुपए ब्याज देगा. 15 साल में आपकी कुल राशि 15 लाख 77 हजार 481 होगी. अब आप चाहें तो इसे अगले 6 या 9.7 साल के लिये जमा कर सकते हैं, क्योकी पोस्ट आफिस 9.7 वर्ष में राशि को दोगुना कर देता है. मतलब अगर आप अपने बेटे के जन्म पर ऐसी जमा योजना शुरू करते हैं और ब्याज दर करीब करीब रहीं तो उसके 24.7 वर्ष के होने पर उसके पास 31 लाख 54 हजार 962 रुपये होंगे.

अम्बिकापुर मुख्य डाक घर: पोस्ट मास्टर मनोज पांडेय बताते हैं कि "पोस्ट ऑफिस सेवा की भावना पर काम करता है, ये भारत सरकार द्वारा संचालित है और लघु और मध्यम निवेश में बेहतर लाभ देता है. हमारे यहां सीनियर सिटीजन के लिये SCSS में 8.2% सुकन्या समृद्धि में 8.2%, NSC में 7.7%, किसान विकास पत्र में 7.5, 5TD में 7.5%, MIS में 7.4%, PPF में 7.1%, रेकरिंग में 6.7% और सेविंग अकाउंट में 4% ब्याज दिया जाता है. फिलहाल महिला सम्मान बचत पत्र को बन्द कर दिया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सुकन्या समृद्धि योजना से बनाएं बेटियों का भविष्य, बेटों के लिए पोस्ट ऑफिस में निवेश की खास स्कीम

Sarguja, CG

अगर आप वित्तीय जोखिम उठाए बिना सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो पोस्ट आफिस के इंडियन पोस्ट पेमेंट की तमाम स्कीम बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. पोस्ट ऑफिस अपने निवेश में बढ़िया ब्याज देता है, रेकरिंग हो या फिर फिक्स डिपॉजिट सब में पोस्ट ऑफिस अच्छा ब्याज निवेशकों को देता है. पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिये सबसे अधिक फायदेमंद निवेश है, लेकिन पोस्ट ऑफिस में बालकों के लिये भी एक सुरक्षित प्लान है. अगर आपका बेटा छोटा है तो आप भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना: दरअसल, पोस्ट आफिस ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की जिस में बालिकाओ के जन्म से 10 साल की आयु तक खाता खोला जा सकता है इसमे 15 वर्ष तक हर महीने पैसे जमा करने होते हैं, लेकिन पैसा 21वें वर्ष में मैच्योर होता है. इस स्कीम में आपको 8.2 % का ब्याज दिया जाता है. 15 साल तक मासिक जमा और 15 से 21 साल तक ब्याज सहित कुल धन राशि जमा रहने के कारण एक बेहतर राशि बालिकाओं को मिलती है.

बेटों के लिए भी शुरु हुई स्कीम: अब बालकों के लिए भी पोस्ट ऑफिस ने एक निवेश की स्कीम शुरु की है. इस योजना में सुकन्या समृद्धि 8.2% की तुलना में 7.1% ही ब्याज मिलेगा और राशि 15 वर्ष में ही मैच्योर हो जायेगी. लेकिन अगर आप 15 वर्ष बाद कुच मैच्योर राशि को अगले 6 साल के लिए फिक्स कर देंगे तो सुकन्या समृद्धि की तरह ही पोस्ट ऑफिस से ब्याज ले सकेंगे, हालाकी फिर भी ये राशि सुकन्या समृद्धि से कुछ कम ही रहेगी. लेकिन ये एक बेहतर निवेश विकल्प बालकों के लिए साबित हो सकता है.

पीपीएफ अकाउंट: इसे पीपीएफ अकाउंट कहा जाता है जो इनकम टैक्स में भी राहत देता है. बड़ी बात ये है की इसमें निवेश से ब्याज की राशि में भी टैक्स से राहत मिलती है. अगर आप अपने बेटे के लिये हर महीने 5 हजार का निवेश करते हैं तो 15 वर्ष में मूल धन 9 लाख होगा और इस पर 7.1% की दर से पोस्ट आफिस आपको 6 लाख 77 हजार 481 रुपए ब्याज देगा. 15 साल में आपकी कुल राशि 15 लाख 77 हजार 481 होगी. अब आप चाहें तो इसे अगले 6 या 9.7 साल के लिये जमा कर सकते हैं, क्योकी पोस्ट आफिस 9.7 वर्ष में राशि को दोगुना कर देता है. मतलब अगर आप अपने बेटे के जन्म पर ऐसी जमा योजना शुरू करते हैं और ब्याज दर करीब करीब रहीं तो उसके 24.7 वर्ष के होने पर उसके पास 31 लाख 54 हजार 962 रुपये होंगे.

अम्बिकापुर मुख्य डाक घर: पोस्ट मास्टर मनोज पांडेय बताते हैं कि "पोस्ट ऑफिस सेवा की भावना पर काम करता है, ये भारत सरकार द्वारा संचालित है और लघु और मध्यम निवेश में बेहतर लाभ देता है. हमारे यहां सीनियर सिटीजन के लिये SCSS में 8.2% सुकन्या समृद्धि में 8.2%, NSC में 7.7%, किसान विकास पत्र में 7.5, 5TD में 7.5%, MIS में 7.4%, PPF में 7.1%, रेकरिंग में 6.7% और सेविंग अकाउंट में 4% ब्याज दिया जाता है. फिलहाल महिला सम्मान बचत पत्र को बन्द कर दिया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sukanya-samriddhi-yojana-should-make-a-special-scheme-of-investing/article-17065

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.