बर्खास्त बीएडधारी शिक्षकों को मिला न्याय, 17 जून से खुलेगी समायोजन की राह

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ शासन ने आखिरकार बर्खास्त 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उनके समायोजन की प्रक्रिया 17 जून से शुरू की जाएगी। रायपुर स्थित एससीईआरटी परिसर में 26 जून तक ओपन काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश सौंपे जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, समायोजन प्रक्रिया में 29 जिलों के 103 विकासखंडों की 1520 शालाओं की रिक्तियों को शामिल किया गया है। दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-जांजिया जिले इस प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। विशेष रूप से अधिसूचित और सीमावर्ती क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जहां शिक्षकों की उपलब्धता कम है।

दस्तावेज़ सत्यापन और कार्यभार

जिला शिक्षा अधिकारी 25 जून से 4 जुलाई के बीच दस्तावेज़ों का सत्यापन करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को आदेश प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

विशेष प्रशिक्षण और रियायतें

बीएडधारी शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाएगा। उन्हें दो माह का विशेष प्रशिक्षण भी एससीईआरटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। साथ ही कला/विज्ञान वर्ग से 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवश्यक अर्हता (12वीं गणित/विज्ञान) पूर्ण करने के लिए तीन साल का समय दिया गया है।

न्यायिक पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने 2 अप्रैल 2024 को बीएडधारी शिक्षकों को सहायक शिक्षक पद के लिए अयोग्य घोषित किया था, जिसके बाद 10 जनवरी 2025 को 2621 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इसके बाद मार्च-अप्रैल 2025 में पांचवें चरण की भर्ती में 2615 डीएडधारी अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया।

काउंसिलिंग की समय-सारिणी

  • 13 जून: काउंसिलिंग प्रक्रिया की सूचना

  • 16 जून: अभ्यर्थियों और शालाओं की सूची का प्रकाशन

  • 17-26 जून: ओपन काउंसिलिंग

  • 25 जून-4 जुलाई: नियुक्ति आदेश जारी

  • आदेश जारी होने के 7 दिन के भीतर: कार्यभार ग्रहण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 30 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया था, जिससे न केवल न्यायिक आदेशों का सम्मान हुआ, बल्कि प्रभावित शिक्षकों को भी पुनः अवसर मिला।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बर्खास्त बीएडधारी शिक्षकों को मिला न्याय, 17 जून से खुलेगी समायोजन की राह

Raipur, CG

सूत्रों के अनुसार, समायोजन प्रक्रिया में 29 जिलों के 103 विकासखंडों की 1520 शालाओं की रिक्तियों को शामिल किया गया है। दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-जांजिया जिले इस प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। विशेष रूप से अधिसूचित और सीमावर्ती क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जहां शिक्षकों की उपलब्धता कम है।

दस्तावेज़ सत्यापन और कार्यभार

जिला शिक्षा अधिकारी 25 जून से 4 जुलाई के बीच दस्तावेज़ों का सत्यापन करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को आदेश प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

विशेष प्रशिक्षण और रियायतें

बीएडधारी शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाएगा। उन्हें दो माह का विशेष प्रशिक्षण भी एससीईआरटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। साथ ही कला/विज्ञान वर्ग से 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवश्यक अर्हता (12वीं गणित/विज्ञान) पूर्ण करने के लिए तीन साल का समय दिया गया है।

न्यायिक पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने 2 अप्रैल 2024 को बीएडधारी शिक्षकों को सहायक शिक्षक पद के लिए अयोग्य घोषित किया था, जिसके बाद 10 जनवरी 2025 को 2621 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इसके बाद मार्च-अप्रैल 2025 में पांचवें चरण की भर्ती में 2615 डीएडधारी अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया।

काउंसिलिंग की समय-सारिणी

  • 13 जून: काउंसिलिंग प्रक्रिया की सूचना

  • 16 जून: अभ्यर्थियों और शालाओं की सूची का प्रकाशन

  • 17-26 जून: ओपन काउंसिलिंग

  • 25 जून-4 जुलाई: नियुक्ति आदेश जारी

  • आदेश जारी होने के 7 दिन के भीतर: कार्यभार ग्रहण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 30 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया था, जिससे न केवल न्यायिक आदेशों का सम्मान हुआ, बल्कि प्रभावित शिक्षकों को भी पुनः अवसर मिला।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/summed-bed-teachers-got-justice-the-path-of-adjustment-will/article-23756

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.