14 दिन की न्यायिक हिरासत में पत्रकार मुकेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी, कोर्ट के बाहर मुंह छिपाता रहा सुरेश चंद्राकर

CG

बीजापुर जिले में स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्रकार मर्डर केस के मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। सुरेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को पुलिस को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वहीं, एसआईटी सुबह से वारदात स्थल की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 3 जनवरी के दिन स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्याकांड में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर पर एक्शन लेने के साथ ही बुधवार के दिन उनको बीजापुर के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुरेश को 15 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड मांगी थी जिसे कोर्ट ने अस्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत में दंतेवाड़ा जेल भेजा है। सुरेश चंद्राकर के साथ ही तीन अन्य आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को भी कोर्ट में पेश किया गया था। इनको भी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हैदराबाद से हुआ था गिरफ्तार

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या का खुलासा होने के बाद जांच कर रही एसआईटी ने फरार हुए मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को 6 जनवरी के दिन हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। वह 3 जनवरी के दिन हत्याकांड के बाद से ही फरार था। 6 जनवरी को एसआईटी ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर बीजापुर लाया गया था।

इस अंदाज में कोर्ट से बाहर आया सुरेश

बुधवार को पत्रकार मुकेश की हत्या करने वाले सुरेश चंद्राकर को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। पीली टी- शर्ट पैजामा पहने और मुंह को मास्क से छुपाता नजर आया। पुलिस सुरक्षा के बीज सुरेश चंद्राकर सबसे पहले गाड़ी में जाकर बैठ गया। कोर्ट ने उसे दंतेवाड़ा जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसके साथ ही उसकी अगली सुनवाई 21 जनवरी के दिन तय की गई है।

पत्रकार हत्याकांड मामले में एसआईटी की जांच तेज

पत्रकार मुकेश की हत्या का खुलासा होने के बाद गठित की गई एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। बुधवार के दिन टीम ने आरोपी सुरेश के फार्म हाउस बाड़े में जाकर जांच की। यह वही जगह है जहां वारदात की गई है। एक दिन पहले भी एसआईटी ने यहां आकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। उसके बाद टीम ने उस कमरे का निरीक्षण किया जहां मुकेश की हत्या की गई है।

17 कमरों में से 11वें कमरे में की गई हत्या

कॉन्ट्रैक्टर सुरेश चंद्राकर ने जिस बाड़े में पत्रकार की हत्या की वहां 17 कमरे बने हुए हैं। जिनमें से 11वें नंबर के कमरे में मर्डर कर शव को सैप्टिक टैंक में डाला गया था। टीम ने इस कमरे को सील कर दिया है। साथ ही यहां पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मंगलवार और बुधवार के दिन एसआईटी टीम ने वहां पहुंचकर जांच की है। हत्या जुड़े कुछ सबूतों की तलाश 11 नंबर कमरे से की है।

नहीं बरामद हुआ पत्रकार का मोबाइल

एसआईटी की टीम तेजी से जांच करते हुए पत्रकार मुकेश का मोबाइल तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। बुधवार के दिन घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने उस सैप्टिक टैंक की ऊपरी प्लास्टर और स्लैब को तुड़वाकर टैंक की सफाई करवाई। ताकि उसके मोबाइल को तलाशा जा सके लेकिन सफाई के बाद भी वहां से मोबाइल नहीं मिला है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

14 दिन की न्यायिक हिरासत में पत्रकार मुकेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी, कोर्ट के बाहर मुंह छिपाता रहा सुरेश चंद्राकर

CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 3 जनवरी के दिन स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्याकांड में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर पर एक्शन लेने के साथ ही बुधवार के दिन उनको बीजापुर के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुरेश को 15 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड मांगी थी जिसे कोर्ट ने अस्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत में दंतेवाड़ा जेल भेजा है। सुरेश चंद्राकर के साथ ही तीन अन्य आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को भी कोर्ट में पेश किया गया था। इनको भी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हैदराबाद से हुआ था गिरफ्तार

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या का खुलासा होने के बाद जांच कर रही एसआईटी ने फरार हुए मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को 6 जनवरी के दिन हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। वह 3 जनवरी के दिन हत्याकांड के बाद से ही फरार था। 6 जनवरी को एसआईटी ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर बीजापुर लाया गया था।

इस अंदाज में कोर्ट से बाहर आया सुरेश

बुधवार को पत्रकार मुकेश की हत्या करने वाले सुरेश चंद्राकर को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। पीली टी- शर्ट पैजामा पहने और मुंह को मास्क से छुपाता नजर आया। पुलिस सुरक्षा के बीज सुरेश चंद्राकर सबसे पहले गाड़ी में जाकर बैठ गया। कोर्ट ने उसे दंतेवाड़ा जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसके साथ ही उसकी अगली सुनवाई 21 जनवरी के दिन तय की गई है।

पत्रकार हत्याकांड मामले में एसआईटी की जांच तेज

पत्रकार मुकेश की हत्या का खुलासा होने के बाद गठित की गई एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। बुधवार के दिन टीम ने आरोपी सुरेश के फार्म हाउस बाड़े में जाकर जांच की। यह वही जगह है जहां वारदात की गई है। एक दिन पहले भी एसआईटी ने यहां आकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। उसके बाद टीम ने उस कमरे का निरीक्षण किया जहां मुकेश की हत्या की गई है।

17 कमरों में से 11वें कमरे में की गई हत्या

कॉन्ट्रैक्टर सुरेश चंद्राकर ने जिस बाड़े में पत्रकार की हत्या की वहां 17 कमरे बने हुए हैं। जिनमें से 11वें नंबर के कमरे में मर्डर कर शव को सैप्टिक टैंक में डाला गया था। टीम ने इस कमरे को सील कर दिया है। साथ ही यहां पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मंगलवार और बुधवार के दिन एसआईटी टीम ने वहां पहुंचकर जांच की है। हत्या जुड़े कुछ सबूतों की तलाश 11 नंबर कमरे से की है।

नहीं बरामद हुआ पत्रकार का मोबाइल

एसआईटी की टीम तेजी से जांच करते हुए पत्रकार मुकेश का मोबाइल तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। बुधवार के दिन घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने उस सैप्टिक टैंक की ऊपरी प्लास्टर और स्लैब को तुड़वाकर टैंक की सफाई करवाई। ताकि उसके मोबाइल को तलाशा जा सके लेकिन सफाई के बाद भी वहां से मोबाइल नहीं मिला है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suresh-chandrakar-the-main-accused-in-the-journalist-mukesh-murder/article-7318

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.