- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सरगुजा: क्लास-2 की छात्रा को टॉयलेट जाने पर मिली सजा
सरगुजा: क्लास-2 की छात्रा को टॉयलेट जाने पर मिली सजा
Surguja, CG
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है।
आरोप है कि एक महिला शिक्षिका ने 8 वर्षीय छात्रा को टॉयलेट जाने पर 100 बार उठक-बैठक कराई और दो डंडे भी मारे। सजा के बाद बच्ची के पैरों के मसल्स क्रैक हो गए हैं, जिसके चलते वह न तो खड़ी हो पा रही है और न ही चल पा रही है। परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से की है।
बच्ची का दर्दनाक अनुभव
पीड़ित छात्रा समृद्धि गुप्ता ने बताया कि वह टॉयलेट जा रही थी, तभी रास्ते में मोबाइल पर व्यस्त टीचर नम्रता गुप्ता ने उसे रोका और पूछताछ की। जवाब मिलने पर उन्होंने दो डंडे मारे और क्लास में लाकर 100 बार उठक-बैठक कराई। इसके बाद छात्रा दर्द से कराहने लगी। डॉक्टरों के मुताबिक, मसल्स क्रैक होने से बच्ची के घुटने के नीचे गंभीर चोटें आई हैं।
परिजनों ने उठाया कदम
समृद्धि के पिता मनोज गुप्ता अंबिकापुर में काम करते हैं। फिलहाल बच्ची अपने बड़े पिता के साथ गुतुरमा गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाया। एक्स-रे रिपोर्ट में पैरों की स्थिति गंभीर बताई गई है।
शिक्षा विभाग ने ली जानकारी
मामले पर सरगुजा DEO दिनेश झा ने कहा कि अब तक उन्हें कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, सीतापुर BEO इंदु तिर्की ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और दो दिनों के भीतर जांच टीम भेजी जाएगी। दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई होगी।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए