- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सरगुजा सहकारी बैंक घोटाला: 11 आरोपी गिरफ्तार, 28 करोड़ की गड़बड़ी के मिले सबूत, जांच जारी
सरगुजा सहकारी बैंक घोटाला: 11 आरोपी गिरफ्तार, 28 करोड़ की गड़बड़ी के मिले सबूत, जांच जारी
Surguja, CG
सरगुजा जिले के सहकारी और केंद्रीय बैंक की शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं में बड़े पैमाने पर 28 करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामला बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ और कुसमी सहकारी बैंक शाखाओं से जुड़ा है, जहां फर्जी खातों के माध्यम से भारी गड़बड़ी की गई। शिकायत मिलने पर जिला सहकारी बैंक, सरगुजा के प्राधिकृत अधिकारी और सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने जांच कराई, जिसमें बड़ी संख्या में अनियमितताएं सामने आईं।
फर्जी खातों के जरिए करोड़ों की निकासी
2012 से 2024 तक के खातों के ऑडिट में शुरुआत में 23 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पकड़ में आई थी, जो अब ऑडिट के दौरान बढ़कर 28 करोड़ रुपए पहुंच गई है। शंकरगढ़ शाखा में सबसे अधिक गड़बड़ी हुई है। कुसमी थाना क्षेत्र में इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
मुख्य आरोपियों की सूची
एफआईआर में शामिल नामों में पूर्व शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी, सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक विकासचंद पांडवी, समिति प्रबंधक एतवल सिंह, सहायक लेखापाल जगदीश प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह समेत कुल 12 लोग हैं। इन आरोपियों ने फर्जी खाते खोलकर बैंक से भारी मात्रा में कैश निकासी और ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
आरोपियों के खातों में करोड़ों का ट्रांसफर
जांच में यह भी पता चला है कि अशोक कुमार सोनी के खातों में 1 करोड़ 36 लाख रुपए, प्रकाश कुमार सिंह के खाते में 4 लाख 64 हजार रुपए, महामाया कंस्ट्रक्शन कंपनी के खाते में 30 लाख रुपए और अंबिकापुर के एक ज्वेलर्स के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर जल्द ही इस मामले का विस्तृत खुलासा करेंगे। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच अब भी जारी है और ऑडिट के दौरान घोटाले की राशि और बढ़ने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए