सरगुजा: शराब पार्टी में मजाक बना मौत की वजह, युवक की चाकू मारकर हत्या; एक घायल

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शराब पीते वक्त हुआ हल्का मजाक, देखते ही देखते जानलेवा झगड़े में बदल गया। मामूली बात से नाराज़ एक युवक ने चाकू से दो दोस्तों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है।

यह दर्दनाक वारदात लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला गांव की है।

पुलिस ने आरोपी युवक चिंटू राम प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब के दौरान मजाक से बढ़ा विवाद, फिर लहूलुहान हुआ दोस्ती का रिश्ता

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे, पांच युवक—सुदर्शन दास, मदन सिंह, चिंटू राम प्रजापति और दो अन्य दोस्त—शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में मजाक हुआ, जो थोड़ी ही देर में विवाद में बदल गया

विवाद से नाराज़ होकर चिंटू राम घर से चाकू लेकर लौटा और सुदर्शन दास पर हमला कर दिया। चाकू उसकी कमर में लगा, जिससे वह घायल हो गया और किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई

मदन सिंह की बांसबाड़ी में मिली लाश, सीने में था गहरा घाव

घायल सुदर्शन और अन्य दोस्तों ने मदन सिंह की तलाश शुरू की, जो मौके से भाग गया था। लेकिन मंगलवार सुबह उसका खून से लथपथ शव गांव के बाहर बांसबाड़ी में मिला।

फॉरेंसिक जांच में पता चला कि मदन के सीने में चाकू का गहरा वार किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी चिंटू राम हिरासत में, हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा और फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत मौके पर पहुंचे। मौके की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी चिंटू राम प्रजापति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले में हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सरगुजा: शराब पार्टी में मजाक बना मौत की वजह, युवक की चाकू मारकर हत्या; एक घायल

Surguja, CG

यह दर्दनाक वारदात लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला गांव की है।

पुलिस ने आरोपी युवक चिंटू राम प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब के दौरान मजाक से बढ़ा विवाद, फिर लहूलुहान हुआ दोस्ती का रिश्ता

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे, पांच युवक—सुदर्शन दास, मदन सिंह, चिंटू राम प्रजापति और दो अन्य दोस्त—शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में मजाक हुआ, जो थोड़ी ही देर में विवाद में बदल गया

विवाद से नाराज़ होकर चिंटू राम घर से चाकू लेकर लौटा और सुदर्शन दास पर हमला कर दिया। चाकू उसकी कमर में लगा, जिससे वह घायल हो गया और किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई

मदन सिंह की बांसबाड़ी में मिली लाश, सीने में था गहरा घाव

घायल सुदर्शन और अन्य दोस्तों ने मदन सिंह की तलाश शुरू की, जो मौके से भाग गया था। लेकिन मंगलवार सुबह उसका खून से लथपथ शव गांव के बाहर बांसबाड़ी में मिला।

फॉरेंसिक जांच में पता चला कि मदन के सीने में चाकू का गहरा वार किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी चिंटू राम हिरासत में, हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा और फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत मौके पर पहुंचे। मौके की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी चिंटू राम प्रजापति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले में हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/surguja-made-a-mocking-murder-in-liquor-party-killing-a/article-29183

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.