- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 40 लाख के 11 इनामी हार्डकोर माओवादियों का सरेंडर
40 लाख के 11 इनामी हार्डकोर माओवादियों का सरेंडर
Narayanpur, CG
नारायणपुर में सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 4 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं.
बस्तर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण लगातार जारी है. नारायणपुर और उत्तर बस्तर के कुल 11 सक्रिय माओवादियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. इन सभी पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
40 लाख के 11 इनामी नक्सलियों का सरेंडर: नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि माड़ और नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे समग्र विकास कार्यों, पुलिस और सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने हथियार छोड़ने का निर्णय लिया.
एंटी नक्सल ऑपरेशन: आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 4 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई. इसके अलावा, पुनर्वास नीति के तहत उन्हें रोजगार, शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा.
बस्तर में बढ़ी विकास की रफ्तार: नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में तेजी से सड़कों का निर्माण, गांवों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुरक्षाबलों की प्रभावी रणनीति से नक्सलवाद की कमर टूट रही है. यही वजह है कि लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. आने वाले समय में और भी नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं. उन्होंने अन्य लोगों से भी हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की.
सरेंडर माओवादियों की सूची
- 1) सन्नू उर्फ मंगेश उपेण्डी (डीवीसीएम कमांडर, इनामी-8 लाख)
- 2) सन्तु उर्फ बदरू वड़दा (डीवीसीएम कुतुल एरिया कमेटी, इनामी- 8 लाख)
- 3) जनिला उर्फ जलको कोर्राम (पीपीसीएम माड़ डिविजन, इनामी- 5 लाख)
- 4) सुक्की मण्डावी (पीएम कम्पनी नम्बर 6, इनामी-3 लाख)
- 5)शांति कोवाची (माड़ डिवीजन स्टॉप टीम सदस्य, इनामी-3 लाख)
- 6) मासे उर्फ क्रांति वड़दा (ब्यूरो सप्लाई टीम सदस्य, इनामी-3 लाख)
- 7) सरिता उसेण्डी (पीएम कंपनी, इनामी-3 लाख)
- 8) मंगती (सीएनएम अध्यक्ष, इनामी-2 लाख)
- 9) देवा राम उर्फ कारू वड़दा (एलओएस सदस्य, इनामी-2 लाख)
- 10) रतन उर्फ मुकेश पुनेम (जोन डॉक्टर टीम इंचार्ज, इनामी-2 लाख)
- 11) कला उर्फ सुखमती उर्फ कोटली (नेलनार एनओएस सदस्य, इनामी-1 लाख)
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए