अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, दुर्ग में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग (छ.ग.)

On

हत्या के बाद खुद पुलिस को किया कॉल, बेहोश होने का दिया झांसा; आरोपी गिरफ्तार

जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है, जहां उसके बॉयफ्रेंड ने ही गला घोंटकर उसकी जान ले ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी प्रेमिका के कथित अफेयर पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने वारदात को अंजाम दिया।

मृतका की पहचान यूनेश्वरी वर्मा (26) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27), बालोद जिले का निवासी है और वह भी उसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर आरोपी कार्तिक युवती को अपने किराए के कमरे में लेकर गया, जहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने खुद ही डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस टीम से कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है। मौके पर पहुंची टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे की स्थिति और अन्य परिस्थितियों से यह स्पष्ट हुआ कि युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2026 By Nitin Trivedi

अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, दुर्ग में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग (छ.ग.)

जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है, जहां उसके बॉयफ्रेंड ने ही गला घोंटकर उसकी जान ले ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी प्रेमिका के कथित अफेयर पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने वारदात को अंजाम दिया।

मृतका की पहचान यूनेश्वरी वर्मा (26) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27), बालोद जिले का निवासी है और वह भी उसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर आरोपी कार्तिक युवती को अपने किराए के कमरे में लेकर गया, जहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने खुद ही डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस टीम से कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है। मौके पर पहुंची टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे की स्थिति और अन्य परिस्थितियों से यह स्पष्ट हुआ कि युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suspecting-an-affair-boyfriend-murdered-his-girlfriend-and-strangulated-her/article-51520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.