महानदी पुल से कूदने वाली महिला की लाश बरामद, ढाई माह की बच्ची की मां थी स्वाति

Raipur,C.G

राजधानी रायपुर से सटे आरंग इलाके में सोमवार को महानदी पुल से कूदने वाली शादीशुदा महिला का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया।

 मृतका की पहचान 27 वर्षीय स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई है, जो संतोषी नगर रायपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अब आत्महत्या की वजहों की पड़ताल की जा रही है।

पुल पर मिली स्कूटी और दुपट्टा

सोमवार सुबह आरंग पुलिस को ग्राम पारागांव स्थित नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह सामान स्वाति का ही था। इसके बाद पुलिस ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया, जिसके दौरान मंगलवार को उसका शव मिला।

मायके आई थी रक्षाबंधन मनाने

जानकारी के मुताबिक, स्वाति की शादी दो साल पहले हुई थी और वह ढाई महीने की बच्ची की मां थी। बीते सप्ताह वह रक्षाबंधन मनाने मायके आई हुई थी। रविवार को पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे मिलने पहुंचे थे और वापस चले गए थे। अगले दिन सुबह 5 बजे स्वाति स्कूटी लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

बुजुर्ग महिला की भी शिनाख्त

तलाशी अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस को महानदी में एक बुजुर्ग महिला का शव भी मिला था। शिनाख्त में पता चला कि वह चंपा चंद्राकर (78) निवासी बेमचा, जिला महासमुंद थीं। परिजनों के मुताबिक, चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकल गई थीं। शव की पहचान के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Aug 2025 By दैनिक जागरण

महानदी पुल से कूदने वाली महिला की लाश बरामद, ढाई माह की बच्ची की मां थी स्वाति

Raipur,C.G

 मृतका की पहचान 27 वर्षीय स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई है, जो संतोषी नगर रायपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अब आत्महत्या की वजहों की पड़ताल की जा रही है।

पुल पर मिली स्कूटी और दुपट्टा

सोमवार सुबह आरंग पुलिस को ग्राम पारागांव स्थित नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह सामान स्वाति का ही था। इसके बाद पुलिस ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया, जिसके दौरान मंगलवार को उसका शव मिला।

मायके आई थी रक्षाबंधन मनाने

जानकारी के मुताबिक, स्वाति की शादी दो साल पहले हुई थी और वह ढाई महीने की बच्ची की मां थी। बीते सप्ताह वह रक्षाबंधन मनाने मायके आई हुई थी। रविवार को पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे मिलने पहुंचे थे और वापस चले गए थे। अगले दिन सुबह 5 बजे स्वाति स्कूटी लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

बुजुर्ग महिला की भी शिनाख्त

तलाशी अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस को महानदी में एक बुजुर्ग महिला का शव भी मिला था। शिनाख्त में पता चला कि वह चंपा चंद्राकर (78) निवासी बेमचा, जिला महासमुंद थीं। परिजनों के मुताबिक, चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकल गई थीं। शव की पहचान के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/swati-was-the-mother-of-a-two-and-a-half/article-30947

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.