दुर्ग के सरकारी स्कूल में तांत्रिक कृत्य से हड़कंप, कोयल की बलि चढ़ाई

Durg, CG

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल शुक्रवार सुबह अचानक दहशत का केंद्र बन गया। प्राचार्य कक्ष के सामने तंत्र-मंत्र के निशान, सिंदूर, नींबू और खून से सना मृत पक्षी मिलने पर छात्र और शिक्षक भयभीत हो उठे।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ मामला उजागर

जानकारी के अनुसार, यह मामला बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। स्कूल खुलते ही बच्चों और स्टाफ ने बरामदे में तांत्रिक आकृतियां देखीं। इसी के बीच वहां कोयल की बलि चढ़ाई गई थी। अचानक सामने आए इस दृश्य से छात्र-छात्राएं सहम गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके पीछे किसका हाथ है और उसकी मंशा क्या थी।

बैगा को बुलाकर काटा टोटका

डरे हुए शिक्षकों ने सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए स्थानीय बैगा को बुलवाया। उसने पूजा-पाठ कर टोटके की काट का दावा किया। स्कूल परिसर में पानी डालकर तांत्रिक आकृति को मिटाया गया और अगरबत्ती, कपूर से शुद्धिकरण किया गया।

छात्रों और अभिभावकों में डर

इस घटना के बाद कई छात्र कक्षाओं में जाने से हिचकिचाने लगे। वहीं अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। शिक्षकों ने भी माना कि इस तरह की हरकतें अंधविश्वास फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश हैं।

शिक्षा अधिकारी का बयान

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजेश्वरी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है, जिसका उद्देश्य केवल भय और भ्रम फैलाना था। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि ऐसी घटनाओं को तूल न दिया जाए और बच्चों का मनोबल बनाए रखा जाए।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Sep 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग के सरकारी स्कूल में तांत्रिक कृत्य से हड़कंप, कोयल की बलि चढ़ाई

Durg, CG

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ मामला उजागर

जानकारी के अनुसार, यह मामला बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। स्कूल खुलते ही बच्चों और स्टाफ ने बरामदे में तांत्रिक आकृतियां देखीं। इसी के बीच वहां कोयल की बलि चढ़ाई गई थी। अचानक सामने आए इस दृश्य से छात्र-छात्राएं सहम गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके पीछे किसका हाथ है और उसकी मंशा क्या थी।

बैगा को बुलाकर काटा टोटका

डरे हुए शिक्षकों ने सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए स्थानीय बैगा को बुलवाया। उसने पूजा-पाठ कर टोटके की काट का दावा किया। स्कूल परिसर में पानी डालकर तांत्रिक आकृति को मिटाया गया और अगरबत्ती, कपूर से शुद्धिकरण किया गया।

छात्रों और अभिभावकों में डर

इस घटना के बाद कई छात्र कक्षाओं में जाने से हिचकिचाने लगे। वहीं अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। शिक्षकों ने भी माना कि इस तरह की हरकतें अंधविश्वास फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश हैं।

शिक्षा अधिकारी का बयान

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजेश्वरी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है, जिसका उद्देश्य केवल भय और भ्रम फैलाना था। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि ऐसी घटनाओं को तूल न दिया जाए और बच्चों का मनोबल बनाए रखा जाए।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tantric-act-in-the-government-school-of-durg-mounted-the/article-32440

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.