भिलाई में यू-ट्यूब देखकर बना 'तांत्रिक', महिला से ठगे 36.66 लाख; फ्लैट नहीं देने पर दी तंत्र से मारने की धमकी

Bhilai, CG

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक फर्जी तांत्रिक ने महिला की आस्था और भय का फायदा उठाकर 36 लाख 66 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताते हुए महिला की कुंडली में दोष होने का दावा किया और पूजा-पाठ के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला का फ्लैट अपने नाम करने का दबाव बनाते हुए तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पीड़िता की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 पीड़िता को डराकर की ठगी

पुलिस के अनुसार, भिलाई के शिखर अपार्टमेंट, जुनवानी निवासी पल्लवी जायसवाल (46) वर्ष 2022 से निजी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई, जिन्होंने उन्हें कथित ‘सिद्ध तांत्रिक’ पंडित कुलदीप महाराज से मिलवाया।

कुलदीप ने कुंडली में दोष और प्राण संकट का डर दिखाकर पहले 17,000 रुपये लिए। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में महिला से 36.66 लाख रुपए तक वसूले। पूजा सामग्री, दक्षिणा और ग्रह शांति के नाम पर यह रकम मांगी जाती रही।

 फ्लैट अपने नाम करने का दबाव

जैसे ही महिला ने रकम देना बंद किया, आरोपी कुलदीप ने शिखर अपार्टमेंट स्थित महिला का फ्लैट अपने नाम करने की मांग की। जब उसने इंकार किया, तो कुलदीप ने तंत्र विद्या से उसे मारने की धमकी दी। भयभीत महिला ने आखिरकार सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया।

 पुलिस ने भेजा जेल, प्रचार सामग्री जब्त

जांच में सामने आया कि आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35) हरियाणा के रोहतक जिले के रीटोली गांव का निवासी है। वह यू-ट्यूब देखकर तांत्रिक बनने का ढोंग कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने उसके पास से एक कार, दो मोबाइल, तांत्रिक प्रचार सामग्री, जड़ी-बूटी, पूजा-सामग्री और फर्जी बैनर-पोस्टर बरामद किए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भिलाई में यू-ट्यूब देखकर बना 'तांत्रिक', महिला से ठगे 36.66 लाख; फ्लैट नहीं देने पर दी तंत्र से मारने की धमकी

Bhilai, CG

पीड़िता की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 पीड़िता को डराकर की ठगी

पुलिस के अनुसार, भिलाई के शिखर अपार्टमेंट, जुनवानी निवासी पल्लवी जायसवाल (46) वर्ष 2022 से निजी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई, जिन्होंने उन्हें कथित ‘सिद्ध तांत्रिक’ पंडित कुलदीप महाराज से मिलवाया।

कुलदीप ने कुंडली में दोष और प्राण संकट का डर दिखाकर पहले 17,000 रुपये लिए। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में महिला से 36.66 लाख रुपए तक वसूले। पूजा सामग्री, दक्षिणा और ग्रह शांति के नाम पर यह रकम मांगी जाती रही।

 फ्लैट अपने नाम करने का दबाव

जैसे ही महिला ने रकम देना बंद किया, आरोपी कुलदीप ने शिखर अपार्टमेंट स्थित महिला का फ्लैट अपने नाम करने की मांग की। जब उसने इंकार किया, तो कुलदीप ने तंत्र विद्या से उसे मारने की धमकी दी। भयभीत महिला ने आखिरकार सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया।

 पुलिस ने भेजा जेल, प्रचार सामग्री जब्त

जांच में सामने आया कि आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35) हरियाणा के रोहतक जिले के रीटोली गांव का निवासी है। वह यू-ट्यूब देखकर तांत्रिक बनने का ढोंग कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने उसके पास से एक कार, दो मोबाइल, तांत्रिक प्रचार सामग्री, जड़ी-बूटी, पूजा-सामग्री और फर्जी बैनर-पोस्टर बरामद किए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tantric-woman-threatened-to-kill-3666-lakh-flats-by-watching/article-23875

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.