चाय बेचने वाले ने की 100 करोड़ की ठगी! 400 लोगों को फंसाया जाल में, पूरा मामला जान चौंक जाएंगे आप

CG

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 400 लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी की है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है ?

छत्तीसगढ़ की राजधानी में चाय बेचने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. उसने शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है. पुलिस के सामने उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पूरा मामला रायपुर के मंदिर हसौद इलाके का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

मिली थी ये शिकायत 

पुलिस को पीड़ित कुबेर वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भुवनेश्वर साहू ने उसे बताया कि शेयर मार्केट ट्रेडिंग करता है, बहुत पैसा कमाता है. कुबेर वर्मा को भी भुवनेश्वर ने ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने को कहा और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द पैसा डबल हो जाएगा. भुवनेश्वर साहू के कहने पर उसने शत्रुघ्न वर्मा और अलग-अलग खातों में 700000 रुपये जमा कर दिए.chay

कुछ दिनों बाद उसने भुनेश्वर साहू से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन नंबर बंद आया घर जाकर देखा तो वहां पर भी ताला लगा हुआ था. जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई.
 
ऐसे फैलाया ठगी का जाल

मंदिर हसौद थाने में ठगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की पुलिस टीम ने सबसे पहले भुवनेश्वर साहू के न मिलने पर उसके सहयोगी शत्रुघन वर्मा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में शत्रुघन ने कई राज खोले. उसकी  निशानदेही पर धमतरी से आरोपी भुवनेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ ने भुवनेश्वर साहू ने पुलिस को बताया 400 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. 

सबसे पहले उसने चाय के ठेले में लोगों से ट्रेडिंग के फायदे बताता था. लोग उससे जुड़ते चले गए शुरुआत में लोगों को भरोसा दिलाया और उनका पैसा डबल करके दिया.

लोगों को भरोसा होता चला गया. इस काम में उसने ट्रेडिंग के नाम पर इन्वेस्टर खोजने के लिये लोगों को जोड़ा और उन्हें 10 प्रतिशत कमीशन भी दिया.

जमा किए थे 2 करोड़ 

पुलिस के मुताबिक ठग भुवनेश्वर ने लोगों के पैसे से डीमेट एकाउंट खोला था. बाद में उसने डीमेट खाते के पैसों को मार्केट में डूब जाना बताया. पुलिस के अनुसार लोगों से ठगी के पैसों को जमीन खरीदने के अन्य जगह इन्वेस्ट किया गया. पुलिस की जांच में 400 से ज्यादा लोगों की ठगी की बात स्वीकारी है. जिसमें 100 करोड़ की ठगी हो सकती है. पुलिस अफसरों ने बताया कि जांच जारी है. मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं.  

बड़ा शातिर है ठग

ठग भुवनेश्वर साहू को पता था कि पुलिस में शिकायत होगी. इसलिए उसने परिवार वालों से उसके गुम होने की शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन ये चतुराई भी काम नहीं आई, आज शातिर ठग सलाखों के पीछे है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Oct 2024 By दैनिक जागरण

चाय बेचने वाले ने की 100 करोड़ की ठगी! 400 लोगों को फंसाया जाल में, पूरा मामला जान चौंक जाएंगे आप

CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी में चाय बेचने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. उसने शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है. पुलिस के सामने उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पूरा मामला रायपुर के मंदिर हसौद इलाके का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

मिली थी ये शिकायत 

पुलिस को पीड़ित कुबेर वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भुवनेश्वर साहू ने उसे बताया कि शेयर मार्केट ट्रेडिंग करता है, बहुत पैसा कमाता है. कुबेर वर्मा को भी भुवनेश्वर ने ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने को कहा और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द पैसा डबल हो जाएगा. भुवनेश्वर साहू के कहने पर उसने शत्रुघ्न वर्मा और अलग-अलग खातों में 700000 रुपये जमा कर दिए.chay

कुछ दिनों बाद उसने भुनेश्वर साहू से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन नंबर बंद आया घर जाकर देखा तो वहां पर भी ताला लगा हुआ था. जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई.
 
ऐसे फैलाया ठगी का जाल

मंदिर हसौद थाने में ठगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की पुलिस टीम ने सबसे पहले भुवनेश्वर साहू के न मिलने पर उसके सहयोगी शत्रुघन वर्मा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में शत्रुघन ने कई राज खोले. उसकी  निशानदेही पर धमतरी से आरोपी भुवनेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ ने भुवनेश्वर साहू ने पुलिस को बताया 400 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. 

सबसे पहले उसने चाय के ठेले में लोगों से ट्रेडिंग के फायदे बताता था. लोग उससे जुड़ते चले गए शुरुआत में लोगों को भरोसा दिलाया और उनका पैसा डबल करके दिया.

लोगों को भरोसा होता चला गया. इस काम में उसने ट्रेडिंग के नाम पर इन्वेस्टर खोजने के लिये लोगों को जोड़ा और उन्हें 10 प्रतिशत कमीशन भी दिया.

जमा किए थे 2 करोड़ 

पुलिस के मुताबिक ठग भुवनेश्वर ने लोगों के पैसे से डीमेट एकाउंट खोला था. बाद में उसने डीमेट खाते के पैसों को मार्केट में डूब जाना बताया. पुलिस के अनुसार लोगों से ठगी के पैसों को जमीन खरीदने के अन्य जगह इन्वेस्ट किया गया. पुलिस की जांच में 400 से ज्यादा लोगों की ठगी की बात स्वीकारी है. जिसमें 100 करोड़ की ठगी हो सकती है. पुलिस अफसरों ने बताया कि जांच जारी है. मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं.  

बड़ा शातिर है ठग

ठग भुवनेश्वर साहू को पता था कि पुलिस में शिकायत होगी. इसलिए उसने परिवार वालों से उसके गुम होने की शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन ये चतुराई भी काम नहीं आई, आज शातिर ठग सलाखों के पीछे है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tea-seller-cheated-rs-100-crores-trapped-400-people-you/article-1599

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.