चाय बेचने वाले ने जीता महापौर का चुनाव, रायगढ़ की जनता ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Raigad, CG

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान को पार्टी ने टिकट दिया था.

सियासत में कब किसका पासा पलट जाए और कब किसकी लॉटरी लग जाए कोई नहीं जानता. रायगढ़ मेयर चुनाव में कुछ ऐसा ही परिणाम आया है. यहां सियासत के परंपरागत दिग्गज चुनाव हार गए. चाय की दुकान चलाने वाला एक सामान्य सा आदमी चुनाव जीत गया. चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान अब मेयर की कुर्सी पर बैठेंगे. जनता ने जो ऐतिहासिक फैसला जीवर्धन चौहान के पक्ष में सुनाया है, उसे जीवर्धन चौहान सिर माथे पर रख रहे हैं. पार्टी ने जो उनपर भरोसा जताया उसपर अब उनको खरा उतरना है.

चाय की दुकान चलानेवाला बन गया मेयर: चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान को टिकट देकर पार्टी ने सबको चौंका दिया था. कांग्रेस को भी लगा था कि उसकी जीत की राह यहां आसान होने वाली है, पर जनता का मिजाज चाय वाले के पक्ष में चला गया. जनता को जीवर्धन और बीजेपी के तमाम वादे पसंद आए. विकास के जो वादे जीवर्धन ने जनता से किए वो वोटों में बदल गए. नतीजा जब सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया. खुद सीएम ने भी आज रायपुर की प्रेस कांफ्रेंस में जीवर्धन की चर्चा करते हुए कहा कि हमने आम आदमी और एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया है. एक कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. सीएम ने कहा कि यही बीजेपी की राजनीति में अच्छी शुचिता है. कार्यकर्ता को भी यहां पर बड़े मौके मिलते हैं.

सीएम ने की तारीफ

भारतीय जनता पार्टी के ये निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. ये भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक कार्यकर्ता महापौर पद तक चुनाव जीतकर पहुंच सकता है - विष्णु देव साय, सीएम

जीवर्धन की दुकान पर सीएम ने बनाई थी चाय: चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की दुकान पर खुद चाय बनाकर लोगों को पिलाई थी. अब जीवर्धन अपनी चाय दुकान के साथ शहर की कमान भी संभालेंगे. बड़ी बात यह है की जीवर्धन ने करीब 34 हजार मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी जानकी काटजू को चुनाव में हराया है. काटजू अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे थे. जीवर्धन ने जिस तरह से रायगढ़ की सियासत में एंट्री ली है वो लोगों को हमेशा याद रहेगी.

इससे पहले भी हो चुका है कमाल: यह पहला मौका नहीं है जब रायगढ़ की जनता ने अपने मतों से सियासी पार्टियों को चौकाया है. इससे पहले भी रायगढ़ की जनता ने एक किन्नर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जिताया था. 2014 के नगरीय निकाय चुनाव में रायगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार किन्नर मधु बाई ने भाजपा के महावीर गुरुजी को करीब 45 सौ मतों से चुनाव हराया था और रायगढ़ की मेयर बनी थी.

रायगढ़ की जनता को बदलाव में भरोसा: एक बार फिर रायगढ़ की जनता ने परम्परागत रूप से नेता रहे लोगो का साथ छोड़ एक नए चेहरे को मौका दिया. चाय दूकान चलाने वाले आम आदमी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया और रायगढ़ की जनता ने भी अपने मूड के अनुरूप उनके पक्ष में मतदान किया. पर इस जीत के पीछे मूल रुप से बीजेपी की रणनीति और साफ सुथरे चेहरे का होना माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने अलग फैसलों के लिए चर्चा में रहती है. जीवर्धन को टिकट देना और उनका जीतना उन्ही फैसलों में से एक है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

चाय बेचने वाले ने जीता महापौर का चुनाव, रायगढ़ की जनता ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Raigad, CG

सियासत में कब किसका पासा पलट जाए और कब किसकी लॉटरी लग जाए कोई नहीं जानता. रायगढ़ मेयर चुनाव में कुछ ऐसा ही परिणाम आया है. यहां सियासत के परंपरागत दिग्गज चुनाव हार गए. चाय की दुकान चलाने वाला एक सामान्य सा आदमी चुनाव जीत गया. चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान अब मेयर की कुर्सी पर बैठेंगे. जनता ने जो ऐतिहासिक फैसला जीवर्धन चौहान के पक्ष में सुनाया है, उसे जीवर्धन चौहान सिर माथे पर रख रहे हैं. पार्टी ने जो उनपर भरोसा जताया उसपर अब उनको खरा उतरना है.

चाय की दुकान चलानेवाला बन गया मेयर: चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान को टिकट देकर पार्टी ने सबको चौंका दिया था. कांग्रेस को भी लगा था कि उसकी जीत की राह यहां आसान होने वाली है, पर जनता का मिजाज चाय वाले के पक्ष में चला गया. जनता को जीवर्धन और बीजेपी के तमाम वादे पसंद आए. विकास के जो वादे जीवर्धन ने जनता से किए वो वोटों में बदल गए. नतीजा जब सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया. खुद सीएम ने भी आज रायपुर की प्रेस कांफ्रेंस में जीवर्धन की चर्चा करते हुए कहा कि हमने आम आदमी और एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया है. एक कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. सीएम ने कहा कि यही बीजेपी की राजनीति में अच्छी शुचिता है. कार्यकर्ता को भी यहां पर बड़े मौके मिलते हैं.

सीएम ने की तारीफ

भारतीय जनता पार्टी के ये निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. ये भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक कार्यकर्ता महापौर पद तक चुनाव जीतकर पहुंच सकता है - विष्णु देव साय, सीएम

जीवर्धन की दुकान पर सीएम ने बनाई थी चाय: चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की दुकान पर खुद चाय बनाकर लोगों को पिलाई थी. अब जीवर्धन अपनी चाय दुकान के साथ शहर की कमान भी संभालेंगे. बड़ी बात यह है की जीवर्धन ने करीब 34 हजार मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी जानकी काटजू को चुनाव में हराया है. काटजू अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे थे. जीवर्धन ने जिस तरह से रायगढ़ की सियासत में एंट्री ली है वो लोगों को हमेशा याद रहेगी.

इससे पहले भी हो चुका है कमाल: यह पहला मौका नहीं है जब रायगढ़ की जनता ने अपने मतों से सियासी पार्टियों को चौकाया है. इससे पहले भी रायगढ़ की जनता ने एक किन्नर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जिताया था. 2014 के नगरीय निकाय चुनाव में रायगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार किन्नर मधु बाई ने भाजपा के महावीर गुरुजी को करीब 45 सौ मतों से चुनाव हराया था और रायगढ़ की मेयर बनी थी.

रायगढ़ की जनता को बदलाव में भरोसा: एक बार फिर रायगढ़ की जनता ने परम्परागत रूप से नेता रहे लोगो का साथ छोड़ एक नए चेहरे को मौका दिया. चाय दूकान चलाने वाले आम आदमी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया और रायगढ़ की जनता ने भी अपने मूड के अनुरूप उनके पक्ष में मतदान किया. पर इस जीत के पीछे मूल रुप से बीजेपी की रणनीति और साफ सुथरे चेहरे का होना माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने अलग फैसलों के लिए चर्चा में रहती है. जीवर्धन को टिकट देना और उनका जीतना उन्ही फैसलों में से एक है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tea-seller-won-the-election-of-mayor-the-people-of/article-10294

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.