- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जशपुर में शिक्षक संघों का हल्ला: 2008 के सेटअप में बदलाव के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल, काउंसलिंग का...
जशपुर में शिक्षक संघों का हल्ला: 2008 के सेटअप में बदलाव के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल, काउंसलिंग का भी किया बहिष्कार
Jashpur, CG
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत 2008 के स्कूल सेटअप में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जशपुर के 23 शिक्षक संघों ने शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। यह फैसला रणजीता स्टेडियम में हुई आपात बैठक में लिया गया, जिसमें सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।
शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला संचालक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि नए सेटअप में प्राइमरी स्कूलों में केवल दो शिक्षक ही तैनात किए जाएंगे। यदि इनमें से कोई भी शिक्षक छुट्टी या सरकारी कार्य में व्यस्त होगा, तो स्कूल एक ही शिक्षक के भरोसे चलना पड़ेगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी।
संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार तांडे ने स्पष्ट किया कि युक्तियुक्तकरण की आड़ में शिक्षकों के स्वीकृत पद कम करने और प्रदेश के स्कूलों को बंद करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल मांगों पर निर्णय लेने को कहा, अन्यथा 15 जून से स्कूल खुलने के बाद भी शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे और काम पर नहीं लौटेंगे।
इससे पहले रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर शिक्षकों ने सरकार को आगाह किया था, लेकिन सरकार की गंभीरता न दिखाने से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आए हैं।
शनिवार की रात को वाट्सऐप पर मीटिंग की सूचना मिलने के बाद तेज बारिश के बावजूद शिक्षक और महिला शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में रणजीता स्टेडियम में जुटीं और बदलाव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए