CAF भर्ती को लेकर रायपुर में तनाव, कैंडिडेट्स और पुलिस के बीच झड़प, गृहमंत्री से मुलाकात पर अड़े अभ्यर्थी

रायपुर (छ.ग.)

On

2018 की CAF भर्ती के वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, HM हाउस के बाहर हंगामा, महिलाओं और बच्चों के साथ जोर-जबरदस्ती के आरोप

छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) भर्ती को लेकर मंगलवार को राजधानी रायपुर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नौकरी की मांग कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। वर्ष 2018 में निकाली गई CAF भर्ती के वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की मांग को लेकर उनके सरकारी आवास के बाहर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस से उनकी कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, CAF में वर्ष 2018 में 1,786 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें करीब 417 अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में शामिल किए गए थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सात साल बीतने के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई, जबकि वर्तमान में CAF में तीन हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। इसी मांग को लेकर वे लगातार शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

पिछले एक महीने से CAF वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स अपने परिवार और बच्चों के साथ रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को वे चौथी बार गृहमंत्री सदन पहुंचे और सीधे मुलाकात की मांग पर अड़ गए। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश की गई, जिस पर विवाद बढ़ गया।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी बल प्रयोग किया। एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

कैंडिडेट्स का साफ कहना है कि वे बिना गृहमंत्री से मुलाकात किए वहां से नहीं हटेंगे। इससे पहले दो बार गृहमंत्री विजय शर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था। हालांकि तीसरी बार मुलाकात नहीं हो पाई, जिसके बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय से लंबित भर्ती मामलों में स्पष्ट नीति न होने के कारण इस तरह की स्थितियां बन रही हैं। एक ओर CAF जैसे बलों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, वहीं चयन प्रक्रिया पूरी कर चुके अभ्यर्थी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। 

फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं कैंडिडेट्स आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं। 

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tension-in-raipur-regarding-caf-recruitment-clash-between-candidates-and/article-43679

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.