सीएम साय रायपुर और जशपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल.... भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। माता कर्मा जयंती के अवसर पर आज सुबह 10:50 बजे वे रायपुर के कृष्ण नगर कर्माधाम पहुंचकर डाक टिकट विमोचन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 11:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर के कुनकुरी में वे शिव महापुराण कथा का श्रवण करेंगे, जबकि मयाली नेचर कैंप में पहुंचकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, शहर जिला साहू संघ रायपुर और संत माता कर्मा आश्रम समिति के संयुक्त तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। यह आयोजन कर्माधाम, संतोषी नगर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष प्रदेश के 6,744 निजी स्कूलों में कुल 50,413 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि 25 अप्रैल तक नोडल अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे। 1 और 2 मई को लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा, और 5 से 30 मई तक छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरे चरण में पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे उद्योग मंत्री लखन देवांगन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन देवांगन बेंगलुरु में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे आज शाम 6:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री देवांगन छत्तीसगढ़ के आईटी सेक्टर में निवेश के लिए उद्योगपतियों से आग्रह करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में हुए इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को 6,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। बेंगलुरु के इस आयोजन से भी राज्य को बड़े निवेश की उम्मीद है।

गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। संभावना है कि वे बस्तर संभाग में आयोजित बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। बस्तर पंडुम एक पारंपरिक उत्सव है, जिसमें स्थानीय संस्कृति, आदिवासी नृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प और रीति-रिवाजों का भव्य प्रदर्शन किया जाता है। इस महोत्सव की शुरुआत बस्तर की समृद्ध परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

रायपुर नगर निगम की बजट बैठक 28 मार्च को

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बजट बैठक 28 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौर करेंगे। यह बैठक शहर के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और बजट आबंटन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक में पार्षद विभिन्न वार्डों की समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और नई योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सीएम साय रायपुर और जशपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल.... भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। माता कर्मा जयंती के अवसर पर आज सुबह 10:50 बजे वे रायपुर के कृष्ण नगर कर्माधाम पहुंचकर डाक टिकट विमोचन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 11:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर के कुनकुरी में वे शिव महापुराण कथा का श्रवण करेंगे, जबकि मयाली नेचर कैंप में पहुंचकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, शहर जिला साहू संघ रायपुर और संत माता कर्मा आश्रम समिति के संयुक्त तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। यह आयोजन कर्माधाम, संतोषी नगर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष प्रदेश के 6,744 निजी स्कूलों में कुल 50,413 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि 25 अप्रैल तक नोडल अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे। 1 और 2 मई को लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा, और 5 से 30 मई तक छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरे चरण में पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे उद्योग मंत्री लखन देवांगन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन देवांगन बेंगलुरु में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे आज शाम 6:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री देवांगन छत्तीसगढ़ के आईटी सेक्टर में निवेश के लिए उद्योगपतियों से आग्रह करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में हुए इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को 6,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। बेंगलुरु के इस आयोजन से भी राज्य को बड़े निवेश की उम्मीद है।

गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। संभावना है कि वे बस्तर संभाग में आयोजित बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। बस्तर पंडुम एक पारंपरिक उत्सव है, जिसमें स्थानीय संस्कृति, आदिवासी नृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प और रीति-रिवाजों का भव्य प्रदर्शन किया जाता है। इस महोत्सव की शुरुआत बस्तर की समृद्ध परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

रायपुर नगर निगम की बजट बैठक 28 मार्च को

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बजट बैठक 28 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौर करेंगे। यह बैठक शहर के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और बजट आबंटन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक में पार्षद विभिन्न वार्डों की समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और नई योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-1009th-birth-anniversary-of-mata-karma-will-be-involved/article-15334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.