बजट सत्र का 17वां दिन…विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी… पढ़े और भी खबरें…

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 17वां दिन है, जहां कई महत्वपूर्ण विधेयक और संकल्प सदन में पेश किए जाएंगे. सदन में साय सरकार लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक लाएगी, जिस पर चर्चा होगी. प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे. साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव और सीएम विष्णुदेव साय विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे. सदन में आज 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जिन पर सदस्यों द्वारा चर्चा की जाएगी. शासकीय विधि विषयक कार्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, लखन देवांगन और केदार कश्यप चर्चा करेंगे. इसके साथ ही सदन में आज चार अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे. ये संकल्प विधायक अजय चंद्राकर, रिकेश सेन और धर्मजीत सिंह द्वारा लाए जाएंगे.

सीएम साय का दौरा कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम साय सुबह 10:00 बजे निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:30 बजे तक विधानसभा सत्र में मौजूद रहेंगे. इसके बाद सीएम साय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे. बैठक समाप्त होने के बाद, शाम 5:30 बजे वह अपने निवास के लिए रवाना होंगे.

भाजपा की अहम बैठक

रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. यह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी, जहां प्रदेशभर से सैकड़ों भाजपा नेता एकत्रित होंगे. बैठक का आयोजन दोपहर 2 बजे किया गया है, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे. इस बैठक में नगर निगमों के महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया जाएगा, साथ ही संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा होगी.

सरकार विधायकों के लिए आयोजित कर रही मैनेजमेंट ट्रेनिंग

रायपुर. राज्य सरकार द्वारा विधायकों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है. यह विशेष प्रशिक्षण सत्र 22 और 23 मार्च को रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) में आयोजित होगा. इस दो दिवसीय ट्रेनिंग में विधायकों को प्रबंधन और नीति निर्माण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नीति निर्माता, शिक्षाविद और विचारक शामिल होंगे.

विश्व वानिकी दिवस पर आज विधानसभा में संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर. विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. यह संगोष्ठी दोपहर 1 बजे विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित होगी. संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल होंगे. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस की थीम “फॉरेस्ट एंड फूड” रखी गई है. संगोष्ठी में खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बजट सत्र का 17वां दिन…विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी… पढ़े और भी खबरें…

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 17वां दिन है, जहां कई महत्वपूर्ण विधेयक और संकल्प सदन में पेश किए जाएंगे. सदन में साय सरकार लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक लाएगी, जिस पर चर्चा होगी. प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे. साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव और सीएम विष्णुदेव साय विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे. सदन में आज 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जिन पर सदस्यों द्वारा चर्चा की जाएगी. शासकीय विधि विषयक कार्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, लखन देवांगन और केदार कश्यप चर्चा करेंगे. इसके साथ ही सदन में आज चार अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे. ये संकल्प विधायक अजय चंद्राकर, रिकेश सेन और धर्मजीत सिंह द्वारा लाए जाएंगे.

सीएम साय का दौरा कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम साय सुबह 10:00 बजे निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:30 बजे तक विधानसभा सत्र में मौजूद रहेंगे. इसके बाद सीएम साय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे. बैठक समाप्त होने के बाद, शाम 5:30 बजे वह अपने निवास के लिए रवाना होंगे.

भाजपा की अहम बैठक

रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. यह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी, जहां प्रदेशभर से सैकड़ों भाजपा नेता एकत्रित होंगे. बैठक का आयोजन दोपहर 2 बजे किया गया है, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे. इस बैठक में नगर निगमों के महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया जाएगा, साथ ही संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा होगी.

सरकार विधायकों के लिए आयोजित कर रही मैनेजमेंट ट्रेनिंग

रायपुर. राज्य सरकार द्वारा विधायकों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है. यह विशेष प्रशिक्षण सत्र 22 और 23 मार्च को रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) में आयोजित होगा. इस दो दिवसीय ट्रेनिंग में विधायकों को प्रबंधन और नीति निर्माण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नीति निर्माता, शिक्षाविद और विचारक शामिल होंगे.

विश्व वानिकी दिवस पर आज विधानसभा में संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर. विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. यह संगोष्ठी दोपहर 1 बजे विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित होगी. संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल होंगे. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस की थीम “फॉरेस्ट एंड फूड” रखी गई है. संगोष्ठी में खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-17th-day-of-the-budget-session%E2%80%A6-seminar-on-world/article-14787

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.