- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- तहसीलदार से लूट, भिलाई से ऑटो किराए पर लेकर पहुंचे थे आरोपी
तहसीलदार से लूट, भिलाई से ऑटो किराए पर लेकर पहुंचे थे आरोपी
Balod, CG
आरोपियों ने पता पूछने के बहाने तहसीलदार को ऑटो में बैठाया और फिर चाकू निकाला.
बदमाश अब बेखौफ हो गए हैं. दुर्ग जिले के आरोपी अब अपने शहर के साथ साथ पड़ोसी जिलों में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बीते दिनों बालोद शहर के तहसीलदार आशुतोष शर्मा के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. जिसके बारे में तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बालोद थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.
डीएसपी राजेश बागड़े ने बताया कि तहसीलदार आशुतोष शर्मा जयस्तंभ चौक से मधु चौक की ओर पैदल जा रहे थे. कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद एक ऑटो उनके पास रुकी. ऑटो में चार लोग बैठे हुए थे. उन्होंने तहसीलदार से स्टेट बैंक का पता पूछा, शहर में नए होने की जानकारी देते हुए उन्हें ऑटो में बैठाया. कुछ देर बाद उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू निकाला और तहसीलदार से अपने पास रखा कैश और दूसरा सामान निकालने को कहा. घबराए तहसीलदार ने अपने पास रखे साढ़े 5 हजार, आधार, पैन और एटीएम कार्ड निकालकर दे दिया. कुछ देर बाद मौके का फायदा उठाकर तहसीलदार ऑटो से उतर गया और भाग गया. बालोद थाने में उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई.
डीएसपी राजेश बागड़े ने बताया कि बालोद थाना और साइबर सेल की टीम ने लूट के मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए औऱ बारीकी से जांच की गई. इसी दौरान ऑटो और चार आरोपियों के बारे में पता चला. चारों आरोपी दुर्ग जिले के रहने वाले हैं. पूछताछ में उन्होंने सारा मामला कबूल कर लिया. चारों आरोपी भिलाई से ऑटो किराए पर लेकर लूट की घटना को अंजाम देने बालोद पहुंचे थे. पकड़े गए आरोपियों में 2 आरोपी पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं. आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर विधिवत कार्रवाई की जा रही है.
आरोपियों के नाम
सोमनाथ शुक्ला उम्र 28 वर्ष पता मंगल बाजार के पास जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग
हरदीप सिंह उम्र 35 वर्ष पता अटल आवास जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग
वाय जानकी राव उम्र 48 वर्ष पता आईटीआई ग्राउण्ड खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
मुकेश चद्रवंशी उम्र 18 साल पता ग्राम लिटिया जालबांधा थाना बोरी जिला दुर्ग
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए