पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड से किया था वार

Bemetra, cg

बेमेतरा जिले के दोहत्रा गांव से रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे चौकी मारो पुलिस ने सघन तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में किया था वार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रमोद कुर्रे शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था। रविवार रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और खाना खाने के बाद पत्नी के साथ कमरे में चला गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

लोहे की रॉड से किया सिर पर प्राणघातक वार

गुस्से में बेकाबू हुए प्रमोद ने कमरे में रखी लोहे की रॉड उठाकर पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर से भाग निकला।

त्रिभुवनपुर से हुआ आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त रॉड जब्त

हत्या की सूचना पर चौकी मारो पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में चलाए गए सघन अभियान के तहत पुलिस ने उसे मुंगेली जिले के त्रिभुवनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी जब्त की गई है।

कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

आरोपी प्रमोद कुर्रे को न्यायिक हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और हत्या के पीछे के गहरे कारणों को जानने के लिए अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड से किया था वार

Bemetra, cg

शराब के नशे में किया था वार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रमोद कुर्रे शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था। रविवार रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और खाना खाने के बाद पत्नी के साथ कमरे में चला गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

लोहे की रॉड से किया सिर पर प्राणघातक वार

गुस्से में बेकाबू हुए प्रमोद ने कमरे में रखी लोहे की रॉड उठाकर पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर से भाग निकला।

त्रिभुवनपुर से हुआ आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त रॉड जब्त

हत्या की सूचना पर चौकी मारो पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में चलाए गए सघन अभियान के तहत पुलिस ने उसे मुंगेली जिले के त्रिभुवनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी जब्त की गई है।

कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

आरोपी प्रमोद कुर्रे को न्यायिक हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और हत्या के पीछे के गहरे कारणों को जानने के लिए अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-accused-who-escaped-after-killing-his-wife-was-arrested/article-17809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.