रायगढ़ में थाने के पास दोहरी हत्या से सनसनी: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Raigad, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हिला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में घर के आंगन में मां-बेटी की खून से सनी लाशें मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

हैरान करने वाली बात यह है कि यह दिल दहला देने वाली घटना थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

सुबह लौटते ही बिखर गया बेटी का संसार

मृतकों की पहचान उर्मिला सौरा (45) और उनकी बेटी पूर्णिमा सौरा (24) के रूप में हुई है। दोनों गायत्री मंदिर के पास स्थित अपने घर में रहती थीं। सुबह डांस प्रतियोगिता से लौट रही छोटी बेटी कल्पना सौरा जैसे ही घर पहुंची, सामने जो दृश्य था, उसने उसे झकझोर कर रख दिया। बरामदे में मां और बहन की खून से लथपथ लाशें देख वह चीख पड़ी और पड़ोसियों को बुलाया।

SP पहुंचे मौके पर, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया। रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल स्वयं जांच टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और क्राइम ब्रांच की टीम को जांच में लगाया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या की वजह पर सस्पेंस बरकरार, हर एंगल से हो रही जांच

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस घरेलू विवाद, लूटपाट, पुरानी रंजिश समेत हर संभावित एंगल पर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर लूट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, जिससे घटना को अंजाम देने के पीछे किसी जान-पहचान वाले के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीयों में डर और गुस्सा, थाने के पास हुई वारदात पर उठे सवाल

दोनों महिलाओं की निर्मम हत्या ने क्षेत्रवासियों को सदमे में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि जब थाने से कुछ ही दूरी पर ऐसा अपराध हो सकता है, तो आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं? ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में थाने के पास दोहरी हत्या से सनसनी: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Raigad, CG

हैरान करने वाली बात यह है कि यह दिल दहला देने वाली घटना थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

सुबह लौटते ही बिखर गया बेटी का संसार

मृतकों की पहचान उर्मिला सौरा (45) और उनकी बेटी पूर्णिमा सौरा (24) के रूप में हुई है। दोनों गायत्री मंदिर के पास स्थित अपने घर में रहती थीं। सुबह डांस प्रतियोगिता से लौट रही छोटी बेटी कल्पना सौरा जैसे ही घर पहुंची, सामने जो दृश्य था, उसने उसे झकझोर कर रख दिया। बरामदे में मां और बहन की खून से लथपथ लाशें देख वह चीख पड़ी और पड़ोसियों को बुलाया।

SP पहुंचे मौके पर, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया। रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल स्वयं जांच टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और क्राइम ब्रांच की टीम को जांच में लगाया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या की वजह पर सस्पेंस बरकरार, हर एंगल से हो रही जांच

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस घरेलू विवाद, लूटपाट, पुरानी रंजिश समेत हर संभावित एंगल पर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर लूट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, जिससे घटना को अंजाम देने के पीछे किसी जान-पहचान वाले के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीयों में डर और गुस्सा, थाने के पास हुई वारदात पर उठे सवाल

दोनों महिलाओं की निर्मम हत्या ने क्षेत्रवासियों को सदमे में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि जब थाने से कुछ ही दूरी पर ऐसा अपराध हो सकता है, तो आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं? ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-actress-gave-a-befitting-reply-by-radhika-madans-cosmetic/article-17788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.