- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिल्डर की कार को इंजीनियर ने उड़ाया था.... बिल्डर के यहां काम करती थी आरोपी की पत्नी
बिल्डर की कार को इंजीनियर ने उड़ाया था.... बिल्डर के यहां काम करती थी आरोपी की पत्नी
Durg, CG
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में मंगलवार को एक कार में एक युवक ने विस्फोट किया था। कार बिल्डर की थी। पति का शक था कि उसके ऑफिस में काम करने वाली उसकी पत्नी का बिल्डर से अवैध संबंध है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बिल्डर की कार में विस्फोट हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में उसके प्रेमी को डराने के लिए कार में विस्फोट किया था। जिले के भिलाई शहर में मंगलवार को रियल स्टेट कारोबारी संजय बुंदेला की कार को बम से क्षतिग्रस्त किया गया था। इस मामले में पुलिस ने देवेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवेन्द्र सिंह को अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। पुलिस के मुताबिक, देवेन्द्र सिंह ने कार में विस्फोट करने के लिए यूट्यूब देखा और बच्चों के खिलौने वाले रिमोट और पटाखों का इस्तेमाल किया था।
ऑफिस के पास खड़ी कार में किया था विस्फोटक
अधिकारियों ने बताया कि भिलाई के रहने वाले संजय बुंदेला ने सुपेला थाने को सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि शहर के इंदू आईटीआई के करीब उसका कार्यालय है। ऑफिस के सामने उसकी कार खड़ी थी, जिसमें शाम लगभग छह बजे विस्फोट हुआ और कार क्षतिग्रस्त हो गई। बुंदेला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा। इसके साथ ही ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।
सीसीटीवी फुटेज में हुई पहचान
सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान संदिग्ध का हुलिया बुंदेला के कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रबंधक का पति देवेंद्र सिंह से मिलता जुलता पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र सिंह से पूछताछ की और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपना गुनाह कबूल लिया। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि बुंदेला का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। अपने संदेह की पुष्टि करने के लिए देवेंद्र ने अपनी पत्नी के फोन पर एक ऐप डाउनलोड भी किया था।
पेशे से इंजीनियर है पत्नी
अधिकारियों ने बताया कि जब देवेंद्र को अपनी पत्नी और बुंदेला के बीच अवैध संबंध की पुष्टि हुई तब उसने बुंदेला को डराने के लिए उसकी कार में विस्फोट कर दिया। देवेंद्र पेशे से इंजीनियर है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए