- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- आकाशीय बिजली ने ली किसान दंपति की जान: प्याज की फसल बचाने खेत पहुंचे थे, मौके पर ही हुई दर्दनाक
आकाशीय बिजली ने ली किसान दंपति की जान: प्याज की फसल बचाने खेत पहुंचे थे, मौके पर ही हुई दर्दनाक
Kawardha, cg
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को हुई तेज बारिश और आंधी के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। प्याज की फसल को ओलावृष्टि और बारिश से बचाने खेत गए किसान दंपति पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव की है।
मृतकों की पहचान गांव के निवासी हेमलाल पटेल (32) और उनकी पत्नी चैती पटेल के रूप में हुई है। दोनों खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार को मौसम बिगड़ने के संकेत मिलते ही दोनों पति-पत्नी खेत में लगे प्याज को तिरपाल से ढकने के लिए निकले थे।
इसी दौरान अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान जब मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं। घटना की सूचना गांव में फैलते ही मातम छा गया।
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए। प्रशासन की ओर से उचित सहायता की बात कही गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए