- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ के सीएम ने ग्रामीणों के साथ खेली होली, बोले- ये आपसी मेलजोल का उत्सव है
छत्तीसगढ़ के सीएम ने ग्रामीणों के साथ खेली होली, बोले- ये आपसी मेलजोल का उत्सव है
Raipur, CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से होली मनाई. मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया. मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं.

CM ने ग्रामीणों से किया संवाद
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है. यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया. इस मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए