- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कवर्धा में भाई ने की भाई की हत्या, हत्या के बाद आरोपी फरार
कवर्धा में भाई ने की भाई की हत्या, हत्या के बाद आरोपी फरार
CG
छत्तीसगढ़ में एक तरफ राज्योत्सव का जश्न मनाया जा रहा था तो दूसरी तरफ एक भाई अपने बड़े भाई के खून का प्यासा हो गया.
कवर्धा: कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत रग्घुपारा गांव की घटना है. मंगलवार शाम 7 बजे के करीब रग्घुपारा के पूर्व सरपंच काशीराम मेरावी का बड़ा लड़का गोपाल मेरावी अपने घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी दौरान छोटा लड़का भागबली शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था. बड़े भाई ने छोटे भाई को गाली गलौज करने से मना किया और घर जाने को कहा.
छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला: बड़े भाई गोपाल मेरावी की ये बात छोटे भाई भागबली को नागवार गुजरी और वो तैश में आकर घर के अंदर से कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले के बाद गोपाल खून से लथपथ बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत: घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों ने खून से लथपथ गोपाल को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल पहुंचे घायल को देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बड़े भाई की हत्या के बाद आरोपी भाई फरार: हत्या की घटना की सूचना पुलिस को दी गई. बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चांडा ने बताया कि रग्घुपारा गांव में आरोपी भागबली मेरावी ने अपने बड़े भाई गोपाल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी छोटा भाई फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए