रायपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मुखौटे पहन शराबियों की उतारी आरती, 'शराब महोत्सव' के जरिए सरकार पर तंज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में नई शराब दुकानों के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी रायपुर में अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन किया। टिकरापारा स्थित पुलिस ग्राउंड के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘शराब महोत्सव’ नाम से विरोध जताते हुए सरकार की शराब नीति पर तीखा व्यंग्य किया।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुखौटे पहनकर की आरती

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के मुखिया और कैबिनेट मंत्रियों के मुखौटे पहनकर शराब दुकानों में आने वाले लोगों की आरती उतारी, माला पहनाई और मुफ्त में चखना बांटा। ढोल-बाजों के साथ हुए इस प्रदर्शन को ‘बीजेपी सरकार के शराब महोत्सव’ के तौर पर पेश किया गया।

कांग्रेस ने शराब नीति को बताया जनविरोधी

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस मौके पर कहा,

“राज्य में भाजपा सरकार को डेढ़ साल हो चुके हैं और हर योजना को ‘महोत्सव’ कहकर प्रचारित किया जा रहा है। अब सरकार ने शराब की 70 नई दुकानें खोल दी हैं और शराब के दाम घटा दिए हैं। यह सरकार युवाओं को शिक्षित करने के बजाय नशे में डुबो रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छत्तीसगढ़ को ‘नशे का बाजार’ बना दिया है, जहां दुनिया भर के मादक पदार्थ आसानी से मिल जाते हैं।

महिला कांग्रेस ने जताई गहरी चिंता

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता लाल ने कहा,

“हर मोहल्ले में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यह प्रदेश के सामाजिक ढांचे के लिए खतरनाक है।”

प्रदर्शन के दौरान युवक ने ही पी ली शराब

प्रदर्शन के दौरान एक वास्तविक शराबी प्रदर्शन स्थल पर शराब लेने पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही उसे माला पहनाकर आरती उतारने लगे, उसने अपनी जेब से बोतल और गिलास निकालकर सबके सामने ही पैग बनाकर शराब पी ली। फिर उसने चखना खाया और तिलक लगवाकर वहां से निकल गया। यह दृश्य विरोध कार्यक्रम का विडंबनापूर्ण लेकिन मार्मिक हिस्सा बन गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मुखौटे पहन शराबियों की उतारी आरती, 'शराब महोत्सव' के जरिए सरकार पर तंज

Raipur, CG

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुखौटे पहनकर की आरती

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के मुखिया और कैबिनेट मंत्रियों के मुखौटे पहनकर शराब दुकानों में आने वाले लोगों की आरती उतारी, माला पहनाई और मुफ्त में चखना बांटा। ढोल-बाजों के साथ हुए इस प्रदर्शन को ‘बीजेपी सरकार के शराब महोत्सव’ के तौर पर पेश किया गया।

कांग्रेस ने शराब नीति को बताया जनविरोधी

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस मौके पर कहा,

“राज्य में भाजपा सरकार को डेढ़ साल हो चुके हैं और हर योजना को ‘महोत्सव’ कहकर प्रचारित किया जा रहा है। अब सरकार ने शराब की 70 नई दुकानें खोल दी हैं और शराब के दाम घटा दिए हैं। यह सरकार युवाओं को शिक्षित करने के बजाय नशे में डुबो रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छत्तीसगढ़ को ‘नशे का बाजार’ बना दिया है, जहां दुनिया भर के मादक पदार्थ आसानी से मिल जाते हैं।

महिला कांग्रेस ने जताई गहरी चिंता

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता लाल ने कहा,

“हर मोहल्ले में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यह प्रदेश के सामाजिक ढांचे के लिए खतरनाक है।”

प्रदर्शन के दौरान युवक ने ही पी ली शराब

प्रदर्शन के दौरान एक वास्तविक शराबी प्रदर्शन स्थल पर शराब लेने पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही उसे माला पहनाकर आरती उतारने लगे, उसने अपनी जेब से बोतल और गिलास निकालकर सबके सामने ही पैग बनाकर शराब पी ली। फिर उसने चखना खाया और तिलक लगवाकर वहां से निकल गया। यह दृश्य विरोध कार्यक्रम का विडंबनापूर्ण लेकिन मार्मिक हिस्सा बन गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-congress-wearing-a-unique-demonstration-in-raipur-launched-the/article-24724

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.