एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को उड़ाने की साजिश नाकाम: स्पीकर में भरा था 2 किलो बारूद, 7 आरोपी गिरफ्तार

Khairagarh, CG

जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ITI छात्र ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने की खौफनाक साजिश रची।

 आरोपी ने होम थिएटर स्पीकर के भीतर 2 किलो विस्फोटक और डेटोनेटर फिट कर पार्सल भेजा था। प्लग-इन करते ही तेज धमाका होता और टुकड़े-टुकड़े उड़ जाते। गंडई पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

16 अगस्त को मानपुर निवासी अफसार खान के घर पार्सल पहुंचा। बाहर से बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन असामान्य रूप से भारी होने और टूटी पावर पिन देखकर अफसार को शक हुआ। जब उसने स्पीकर खोला तो अंदर जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डेटोनेटर मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

करंट मिलते ही हो जाता धमाका

पुलिस जांच में सामने आया कि स्पीकर को बिजली से जोड़ते ही करंट सीधे डेटोनेटर तक पहुंचता और विस्फोट होता। पूरा इलाका सील कर बम निरोधक दस्ते ने डिवाइस को निष्क्रिय किया।

7 लोगों ने मिलकर रची साजिश

पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने कबूल किया कि उसने एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने की योजना बनाई थी। इसमें परमेश्वर वर्मा, गोपाल वर्मा, घासीराम वर्मा, दिलीप धिमर, खिलेश और गोपाल खेलवार शामिल थे।

  • जिलेटिन और डेटोनेटर पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाए गए थे।

  • नकली इंडिया पोस्ट लोगो भी तैयार किया गया।

  • सप्लायर के पास से 60 जिलेटिन की छड़ें और 2 डेटोनेटर जब्त हुए।

ब्रेकअप से शुरू हुई दुश्मनी

पुलिस के अनुसार, विनय वर्मा का अफसार की पत्नी से पहले अफेयर था। ब्रेकअप के बाद युवती की शादी अफसार से हो गई। इससे बौखलाकर विनय ने पति को रास्ते से हटाने की कोशिश की।

पुलिस ने भेजा जेल

SP लक्ष्य शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को उड़ाने की साजिश नाकाम: स्पीकर में भरा था 2 किलो बारूद, 7 आरोपी गिरफ्तार

Khairagarh, CG

 आरोपी ने होम थिएटर स्पीकर के भीतर 2 किलो विस्फोटक और डेटोनेटर फिट कर पार्सल भेजा था। प्लग-इन करते ही तेज धमाका होता और टुकड़े-टुकड़े उड़ जाते। गंडई पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

16 अगस्त को मानपुर निवासी अफसार खान के घर पार्सल पहुंचा। बाहर से बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन असामान्य रूप से भारी होने और टूटी पावर पिन देखकर अफसार को शक हुआ। जब उसने स्पीकर खोला तो अंदर जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डेटोनेटर मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

करंट मिलते ही हो जाता धमाका

पुलिस जांच में सामने आया कि स्पीकर को बिजली से जोड़ते ही करंट सीधे डेटोनेटर तक पहुंचता और विस्फोट होता। पूरा इलाका सील कर बम निरोधक दस्ते ने डिवाइस को निष्क्रिय किया।

7 लोगों ने मिलकर रची साजिश

पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने कबूल किया कि उसने एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने की योजना बनाई थी। इसमें परमेश्वर वर्मा, गोपाल वर्मा, घासीराम वर्मा, दिलीप धिमर, खिलेश और गोपाल खेलवार शामिल थे।

  • जिलेटिन और डेटोनेटर पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाए गए थे।

  • नकली इंडिया पोस्ट लोगो भी तैयार किया गया।

  • सप्लायर के पास से 60 जिलेटिन की छड़ें और 2 डेटोनेटर जब्त हुए।

ब्रेकअप से शुरू हुई दुश्मनी

पुलिस के अनुसार, विनय वर्मा का अफसार की पत्नी से पहले अफेयर था। ब्रेकअप के बाद युवती की शादी अफसार से हो गई। इससे बौखलाकर विनय ने पति को रास्ते से हटाने की कोशिश की।

पुलिस ने भेजा जेल

SP लक्ष्य शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-conspiracy-to-blow-up-ex-girlfriends-husband-was-filled-in/article-30788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.