- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बस्तर जिले में तैनात आरक्षक ने किया सुसाइड, टाकरागुड़ा जंगल में मिला शव; बड़ाजी थाने में था पदस्थ
बस्तर जिले में तैनात आरक्षक ने किया सुसाइड, टाकरागुड़ा जंगल में मिला शव; बड़ाजी थाने में था पदस्थ
Bastar, CG
बस्तर जिले के बड़ाजी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि बड़ाजी थाने में पदस्थ आरक्षक नवलेश कश्यप 25 वर्ष ने मंगलवार की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तकरागुड़ा के जंगल में आत्महत्या कर ली।
ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक पहले डीआरजी में था, उसके बाद उसकी पदस्थापना बड़ाजी थाने में कर दिया गया। वहीं मृतक लोहंडीगुड़ा का ही निवासी बताया जा रहा है। मृतक आरक्षक कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। लेकिन कारणों का पता नही चल पाया है। वहीं इस संबंध में उनके परिजनों से लेकर दोस्तों तक को इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए