नेशनल हाईवे पर हादसा: गड्ढे में टायर फटने से कार खड़े ट्रक से टकराई, ठेकेदार की मौत

Ambikapur, CG

अंबिकापुर के नेशनल हाईवे-43 पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पर बने गड्ढे में कार का टायर फटने से वाहन बेकाबू होकर खड़े ट्रक में जा घुसा।

 टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे ठेकेदार अतुल सिंह (26) की मौके पर मौत हो गई।

जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

गोधनपुर निवासी अतुल सिंह रविवार रात करीब 9 बजे अपने दो दोस्तों के साथ कार से अजब नगर जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी गाड़ी एक गैरेज के सामने पहुंची, गड्ढे में टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

एयरबैग फटने से नहीं बच सकी जान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एयरबैग तो खुले, लेकिन ड्राइवर साइड का एयरबैग फट गया, जिससे अतुल का सिर ट्रक के लोहे के एंगल से टकरा गया और सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बैठे दोनों दोस्त बाल-बाल बच गए।

कांग्रेस नेता के भतीजे थे अतुल

मृतक अतुल सिंह ठेकेदार और कांग्रेस नेता राम विनय सिंह के भतीजे थे। उन्होंने एग्रीकल्चर से एमएससी की थी और चाचा के साथ ठेकेदारी का काम संभालते थे। हादसे के समय उनकी पत्नी अपने 2 साल के बच्चे के इलाज के लिए मायके पटना गई हुई थीं। हादसे की खबर मिलते ही वे अंबिकापुर के लिए रवाना हो गईं।

हाईवे पर गड्ढों से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे-43 पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है। जिस गड्ढे में कार का टायर फटा, वह भी पानी से लबालब था। लोगों ने बताया कि हादसे से आधे घंटे पहले भी एक बाइक और एक ऑटो उसी ट्रक से टकरा चुके थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। ट्रक खड़ा करने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Aug 2025 By दैनिक जागरण

नेशनल हाईवे पर हादसा: गड्ढे में टायर फटने से कार खड़े ट्रक से टकराई, ठेकेदार की मौत

Ambikapur, CG

 टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे ठेकेदार अतुल सिंह (26) की मौके पर मौत हो गई।

जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

गोधनपुर निवासी अतुल सिंह रविवार रात करीब 9 बजे अपने दो दोस्तों के साथ कार से अजब नगर जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी गाड़ी एक गैरेज के सामने पहुंची, गड्ढे में टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

एयरबैग फटने से नहीं बच सकी जान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एयरबैग तो खुले, लेकिन ड्राइवर साइड का एयरबैग फट गया, जिससे अतुल का सिर ट्रक के लोहे के एंगल से टकरा गया और सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बैठे दोनों दोस्त बाल-बाल बच गए।

कांग्रेस नेता के भतीजे थे अतुल

मृतक अतुल सिंह ठेकेदार और कांग्रेस नेता राम विनय सिंह के भतीजे थे। उन्होंने एग्रीकल्चर से एमएससी की थी और चाचा के साथ ठेकेदारी का काम संभालते थे। हादसे के समय उनकी पत्नी अपने 2 साल के बच्चे के इलाज के लिए मायके पटना गई हुई थीं। हादसे की खबर मिलते ही वे अंबिकापुर के लिए रवाना हो गईं।

हाईवे पर गड्ढों से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे-43 पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है। जिस गड्ढे में कार का टायर फटा, वह भी पानी से लबालब था। लोगों ने बताया कि हादसे से आधे घंटे पहले भी एक बाइक और एक ऑटो उसी ट्रक से टकरा चुके थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। ट्रक खड़ा करने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-contractor-dies-due-to-a-car-parked-truck-due/article-31536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.