CG Board 10वीं के परिणाम: इशिता बाला और नमन कुमार ने किया टॉप, 99.17% के साथ मारी बाजी

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में सीजी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा की।

इस बार कक्षा 10वीं में इशिता बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, लिव्यांश देवांगन ने 99% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव रहे, जिन्होंने 98.83% अंक हासिल किए।

सीएम साय ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं में कुल 3,23,094 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,45,213 विद्यार्थी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे। 10वीं का सफलता प्रतिशत इस बार 76.56% रहा। हालांकि, इस परीक्षा में 519 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त की गई, और 16 नकल प्रकरण भी सामने आए। 40 विद्यार्थियों के खिलाफ जांच भी चल रही है।

मुख्यमंत्री ने टॉपर्स और सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। असफल विद्यार्थियों को भी उन्होंने निरंतर प्रयास करने की सलाह दी और सभी शिक्षकों को सफलता के लिए बधाई दी।

विद्यार्थी और उनके अभिभावक रिजल्ट की जांच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर कर सकते हैं। बोर्ड ने पिछले सालों की तरह परिणाम देखने के लिए सर्वर को अपडेट किया है ताकि छात्रों को कोई परेशानी हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

CG Board 10वीं के परिणाम: इशिता बाला और नमन कुमार ने किया टॉप, 99.17% के साथ मारी बाजी

Raipur, cg

इस बार कक्षा 10वीं में इशिता बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, लिव्यांश देवांगन ने 99% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव रहे, जिन्होंने 98.83% अंक हासिल किए।

सीएम साय ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं में कुल 3,23,094 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,45,213 विद्यार्थी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे। 10वीं का सफलता प्रतिशत इस बार 76.56% रहा। हालांकि, इस परीक्षा में 519 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त की गई, और 16 नकल प्रकरण भी सामने आए। 40 विद्यार्थियों के खिलाफ जांच भी चल रही है।

मुख्यमंत्री ने टॉपर्स और सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। असफल विद्यार्थियों को भी उन्होंने निरंतर प्रयास करने की सलाह दी और सभी शिक्षकों को सफलता के लिए बधाई दी।

विद्यार्थी और उनके अभिभावक रिजल्ट की जांच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर कर सकते हैं। बोर्ड ने पिछले सालों की तरह परिणाम देखने के लिए सर्वर को अपडेट किया है ताकि छात्रों को कोई परेशानी हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-couple-committed-suicide-and-knocked-on-the-door-and/article-20003

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.