आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, पेश करने की तारीख भी हुई तय, देखें डिटेल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 24 फरवरी से शुरू हो रहा है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश करने की भी तारीख तय हो गई है.

छत्तीसगढ़ के विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज 24 फरवरी सोमवार से हो रही है. सुबह 11:05 बजे से राज्यपाल रमन डेका के के अभिभाषण के साथ ही इस सत्र की शुरुआत होगी. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा. इस सत्र के दौरान कई मुद्दों पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की तैयारी पूरी की हुई है.  

3 मार्च को बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

इस बार बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी. आज 24 फरवरी से सत्र शुरू होगा जो कि 21 मार्च तक चलेगा. राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित है. 25 फरवरी को अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद 3 मार्च को राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे. साथ ही वित्त मंत्री उसी दिन 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट को भी सदन में प्रस्तुत करेंगे.

यह साय सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट होगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी लगातार दूसरा बजट पेश करेंगे. इससे पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 9 फरवरी 2024 को 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था.
 
इस बार भी बजट को लेकर प्रदेश के लोगों को बेसब्री से इंतजार और उम्मीदें हैं. मंत्री ओपी चौधरी ने हालही में दिए बयान में कहा था कि गरीब कल्याण को ध्यान में रखने वाला यह बजट होगा, जिसमें सभी सेक्टर पर फोकस रहेगा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया 3 मार्च को बजट पेश होने के बाद 4 मार्च और 5 मार्च को 2025-26 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी.  इस सत्र को लेकर सरकार ने भी बड़ी तैयारी की हुई है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, पेश करने की तारीख भी हुई तय, देखें डिटेल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज 24 फरवरी सोमवार से हो रही है. सुबह 11:05 बजे से राज्यपाल रमन डेका के के अभिभाषण के साथ ही इस सत्र की शुरुआत होगी. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा. इस सत्र के दौरान कई मुद्दों पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की तैयारी पूरी की हुई है.  

3 मार्च को बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

इस बार बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी. आज 24 फरवरी से सत्र शुरू होगा जो कि 21 मार्च तक चलेगा. राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित है. 25 फरवरी को अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद 3 मार्च को राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे. साथ ही वित्त मंत्री उसी दिन 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट को भी सदन में प्रस्तुत करेंगे.

यह साय सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट होगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी लगातार दूसरा बजट पेश करेंगे. इससे पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 9 फरवरी 2024 को 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था.
 
इस बार भी बजट को लेकर प्रदेश के लोगों को बेसब्री से इंतजार और उम्मीदें हैं. मंत्री ओपी चौधरी ने हालही में दिए बयान में कहा था कि गरीब कल्याण को ध्यान में रखने वाला यह बजट होगा, जिसमें सभी सेक्टर पर फोकस रहेगा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया 3 मार्च को बजट पेश होने के बाद 4 मार्च और 5 मार्च को 2025-26 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी.  इस सत्र को लेकर सरकार ने भी बड़ी तैयारी की हुई है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-date-for-presenting-the-budget-session-of-chhattisgarh-assembly/article-11418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.