छत्तीसगढ़ में आज बदलाव, भक्ति और जनचेतना का दिन

RAIPUR, CG

राजधानी रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में आज दिनभर विभिन्न विकासात्मक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की ध्वनि गूंजेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे, जिनमें रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, भव्य कांवड़ यात्रा, धर्मांतरण के विरोध में जन जागरण अभियान यात्रा और सांस्कृतिक आयोजनों की एक लंबी श्रृंखला शामिल है।

रायपुर-जबलपुर के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन को सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार सुबह 9:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस नई ट्रेन सेवा से दो बड़े शहरों के बीच संपर्क और सुविधाएं बेहतर होंगी।

रायपुर में निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आज विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक राजेश मूणत करेंगे। यह शोभायात्रा गुढियारी हनुमान मंदिर से शुरू होकर हटकेश्वरनाथ मंदिर, रायपुरा तक जाएगी। सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।

धर्मांतरण के विरोध में निकलेगी जन जागरण अभियान यात्रा

आज सुबह 8 बजे रायपुर में एक जन जागरण अभियान यात्रा निकाली जाएगी जो कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक जाएगी। आयोजकों ने धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के विरुद्ध जनजागृति और स्थानीय चेतना को जगाने के लिए यह यात्रा आयोजित की है। राम सेना के बाद अब 'जगन्नाथ सेना' का भी गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य कथित रूप से धर्मांतरण या प्रलोभनों के खिलाफ सशक्त प्रतिकार करना है।

हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 15 अगस्त तक तीन चरणों में होंगे आयोजन

छत्तीसगढ़ में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान शुरू हो चुका है। 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में यह अभियान चलेगा जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा राखी निर्माण और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। संस्कृति विभाग इन आयोजनों का संचालन करेगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बलौदाबाजार दौरा, होंगे कई कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बलौदाबाजार में साहू समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे समाज के नए भवन का उद्घाटन करेंगे, प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करेंगे, और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही नालंदा लाइब्रेरी भवन का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है।

कलाकारों को मिलेगा सम्मान, राज्य अलंकरण हेतु 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

संस्कृति विभाग ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए 11 राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा की है, जो राज्योत्सव के दौरान वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 15 सितंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। चुने गए कलाकारों को राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर में आज के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन

  • दंपत्ति सम्मान समारोह: वृंदावन हॉल में 50 वर्ष पूरे कर चुके 72 दंपत्तियों को लाहोटी मित्र मंडल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

  • अध्यात्म शाला: श्री अभिनंदन स्वामी मंदिर, आम्रपाली परिसर में दोपहर 2 से 4 बजे तक।

  • राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती: जलविहार कॉलोनी उद्यान में पुष्पांजलि समारोह।

  • सुर संगम म्यूजिकल कार्यक्रम: शहीद स्मारक भवन में किशोर कुमार जयंती पर सांगीतिक प्रस्तुति।

  • नगर स्तरीय अंताक्षरी: महाराष्ट्र मंडल परिसर में सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज बदलाव, भक्ति और जनचेतना का दिन

RAIPUR, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे, जिनमें रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, भव्य कांवड़ यात्रा, धर्मांतरण के विरोध में जन जागरण अभियान यात्रा और सांस्कृतिक आयोजनों की एक लंबी श्रृंखला शामिल है।

रायपुर-जबलपुर के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन को सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार सुबह 9:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस नई ट्रेन सेवा से दो बड़े शहरों के बीच संपर्क और सुविधाएं बेहतर होंगी।

रायपुर में निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आज विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक राजेश मूणत करेंगे। यह शोभायात्रा गुढियारी हनुमान मंदिर से शुरू होकर हटकेश्वरनाथ मंदिर, रायपुरा तक जाएगी। सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।

धर्मांतरण के विरोध में निकलेगी जन जागरण अभियान यात्रा

आज सुबह 8 बजे रायपुर में एक जन जागरण अभियान यात्रा निकाली जाएगी जो कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक जाएगी। आयोजकों ने धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के विरुद्ध जनजागृति और स्थानीय चेतना को जगाने के लिए यह यात्रा आयोजित की है। राम सेना के बाद अब 'जगन्नाथ सेना' का भी गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य कथित रूप से धर्मांतरण या प्रलोभनों के खिलाफ सशक्त प्रतिकार करना है।

हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 15 अगस्त तक तीन चरणों में होंगे आयोजन

छत्तीसगढ़ में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान शुरू हो चुका है। 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में यह अभियान चलेगा जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा राखी निर्माण और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। संस्कृति विभाग इन आयोजनों का संचालन करेगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बलौदाबाजार दौरा, होंगे कई कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बलौदाबाजार में साहू समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे समाज के नए भवन का उद्घाटन करेंगे, प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करेंगे, और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही नालंदा लाइब्रेरी भवन का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है।

कलाकारों को मिलेगा सम्मान, राज्य अलंकरण हेतु 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

संस्कृति विभाग ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए 11 राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा की है, जो राज्योत्सव के दौरान वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 15 सितंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। चुने गए कलाकारों को राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर में आज के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन

  • दंपत्ति सम्मान समारोह: वृंदावन हॉल में 50 वर्ष पूरे कर चुके 72 दंपत्तियों को लाहोटी मित्र मंडल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

  • अध्यात्म शाला: श्री अभिनंदन स्वामी मंदिर, आम्रपाली परिसर में दोपहर 2 से 4 बजे तक।

  • राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती: जलविहार कॉलोनी उद्यान में पुष्पांजलि समारोह।

  • सुर संगम म्यूजिकल कार्यक्रम: शहीद स्मारक भवन में किशोर कुमार जयंती पर सांगीतिक प्रस्तुति।

  • नगर स्तरीय अंताक्षरी: महाराष्ट्र मंडल परिसर में सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-day-of-devotion-and-public-awareness-in-chhattisgarh-today/article-29652

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.