रायगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद साथी छोड़कर भागे

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा कंचनपुर बायपास रोड पर हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किशन यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशन को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक किशन यादव रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-2 का निवासी था। वह अपने दो दोस्तों, अजय भट्ट और शुभम केंवट के साथ बाइक पर घरघोड़ा की ओर लौट रहा था। तभी कंचनपुर बायपास पर एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के तुरंत बाद किशन के दोनों साथी घटनास्थल से भाग गए और उसे घायल अवस्था में छोड़ दिया। राहगीरों ने घायल किशन को देखा और तत्काल डायल-112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और किशन को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद साथी छोड़कर भागे

Raigarh, CG

मृतक किशन यादव रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-2 का निवासी था। वह अपने दो दोस्तों, अजय भट्ट और शुभम केंवट के साथ बाइक पर घरघोड़ा की ओर लौट रहा था। तभी कंचनपुर बायपास पर एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के तुरंत बाद किशन के दोनों साथी घटनास्थल से भाग गए और उसे घायल अवस्था में छोड़ दिया। राहगीरों ने घायल किशन को देखा और तत्काल डायल-112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और किशन को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-death-of-a-young-man-in-an-unknown-vehicle/article-26063

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.