- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा: तालाब में डूबने से तीन पुलिसकर्मियों के बेटों की मौत, इलाके में मातम
कोरबा: तालाब में डूबने से तीन पुलिसकर्मियों के बेटों की मौत, इलाके में मातम
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
तीनों मृतक स्थानीय पुलिसकर्मियों के बेटे थे।
नहाते-नहाते गहराई में फंसे
मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय युवराज सिंह ठाकुर, 12 वर्षीय प्रिंस जगत और 13 वर्षीय आकाश लकड़ा के रूप में हुई है। तीनों दोस्त तालाब में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने से वे पानी में डूब गए।
बचाने की कोशिश नाकाम
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज धार के कारण सफल नहीं हो सके। सूचना पर पुलिस और बचाव दल पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में कोहराम, पुलिसकर्मी पहुंचे अस्पताल
तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे पुलिस परिवार में शोक की लहर है।
तालाब को लेकर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिसदी तालाब काफी गहरा है और पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से तालाब के आसपास चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस की अपील
इस हादसे के बाद पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अकेले तालाब, नदी और नालों में न जाने दें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए