सब्जी के कैरेट में छिपा था नशे का जाल: 36 लाख के गांजे की तस्करी का पर्दाफाश

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सब्जी के खाली कैरेट के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य खरीदार काले बहाद्दुर सोनी को मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह सफलता एएनटीएफ (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम को मिली है।

गांजा छिपाकर ले जा रहे थे सब्जी वाहन में

मामला 30 मार्च 2025 का है, जब बोरतलाव थाना क्षेत्र के बिरे पुलिया, चांद-सूरज मेन रोड पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक CG-10-BQ-0634) से 243.54 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था।

गांजे को सब्जी के खाली कैरेट के नीचे बारीकी से छिपाकर ओडिशा से सागर (मप्र) ले जाया जा रहा था। वाहन से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों – दिलावर अली और संतोष पाल – के पास से गांजा, वाहन और चार मोबाइल फोन समेत कुल ₹41,64,100 की संपत्ति जब्त की गई थी।

गांजा की अनुमानित बाजार कीमत ₹36,53,100 आंकी गई थी। प्रकरण में NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii) ग, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मुख्य खरीदार की गिरफ्तारी से मिला अहम सुराग

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में गठित टीम ने सागर (मप्र) से मुख्य खरीदार काले बहाद्दुर सोनी (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

टीम व मार्गदर्शन

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम का विशेष मार्गदर्शन रहा। टीम में सउनि सुमन कर्ष, अमित सोनी, जोगेश राठौर, जीवन ठाकुर, परिवेश वर्मा और आदित्य सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सब्जी के कैरेट में छिपा था नशे का जाल: 36 लाख के गांजे की तस्करी का पर्दाफाश

Raipur, CG

यह सफलता एएनटीएफ (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम को मिली है।

गांजा छिपाकर ले जा रहे थे सब्जी वाहन में

मामला 30 मार्च 2025 का है, जब बोरतलाव थाना क्षेत्र के बिरे पुलिया, चांद-सूरज मेन रोड पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक CG-10-BQ-0634) से 243.54 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था।

गांजे को सब्जी के खाली कैरेट के नीचे बारीकी से छिपाकर ओडिशा से सागर (मप्र) ले जाया जा रहा था। वाहन से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों – दिलावर अली और संतोष पाल – के पास से गांजा, वाहन और चार मोबाइल फोन समेत कुल ₹41,64,100 की संपत्ति जब्त की गई थी।

गांजा की अनुमानित बाजार कीमत ₹36,53,100 आंकी गई थी। प्रकरण में NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii) ग, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मुख्य खरीदार की गिरफ्तारी से मिला अहम सुराग

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में गठित टीम ने सागर (मप्र) से मुख्य खरीदार काले बहाद्दुर सोनी (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

टीम व मार्गदर्शन

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम का विशेष मार्गदर्शन रहा। टीम में सउनि सुमन कर्ष, अमित सोनी, जोगेश राठौर, जीवन ठाकुर, परिवेश वर्मा और आदित्य सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-drug-trafficking-was-hidden-in-the-carat-of-vegetable/article-23720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.