- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश का असर, प्रदेशभर में मानसून की एक्टिविटी तेज
छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश का असर, प्रदेशभर में मानसून की एक्टिविटी तेज
RAIPUR, CG
प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं, कल से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
सिनोप्टिक सिस्टम का अपडेट
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो ऊंचाई में दक्षिण की ओर झुका हुआ है। हरियाणा से उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक मानसूनी रेखा फैली हुई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
बारिश के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है:
ऑरेंज अलर्ट (मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा 30-40 KMPH):
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर, कोरिया।
यलो अलर्ट (हल्की बारिश):
सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।
रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है।
-
अधिकतम तापमान: 29°C
-
न्यूनतम तापमान: 25°C
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए