- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में फिल्म 'छावा' टैक्स फ्री:CM साय ने कहा- यह वीरता और स्वाभिमान की गाथा है; हर नागरिक को
छत्तीसगढ़ में फिल्म 'छावा' टैक्स फ्री:CM साय ने कहा- यह वीरता और स्वाभिमान की गाथा है; हर नागरिक को देखना चाहिए
Raipur, CG
छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए।

युवाओं को प्रेरित करेगी फिल्म
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज को प्रेरणा देती हैं और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहित करती रहेगी, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ी रहे।

संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है फिल्म
छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मुगलों और अन्य आक्रांताओं के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और बलिदान की अमर गाथा लिखी। फिल्म उनके अदम्य साहस और बलिदान को जीवंत करती है और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती है।

विक्की कौशल फिल्म छावा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अब फिल्म की कहानी को लेकर विवाद हो गया है। इसके खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा करने की धमकी दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने इतिहास से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए