सावन के पहले सोमवार शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब: भूतेश्वरनाथ से लेकर हटकेश्वरनाथ तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Raipur, CG

सावन के पावन पहले सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु सुबह से ही बेलपत्र, दूध, जल और फूल लेकर मंदिरों की ओर निकल पड़े।

 हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में बाबा का अलौकिक श्रृंगार

रायपुर के प्रसिद्ध हटकेश्वरनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का गणेश स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल से रुद्राभिषेक किया। मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

भूतेश्वरनाथ: हर साल बढ़ रही ऊंचाई, श्रद्धा भी बढ़ रही

गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे। 80 फीट ऊंचा और 210 फीट गोलाई वाला यह शिवलिंग हर वर्ष कुछ इंच बढ़ता है, जो इसे दिव्यता का प्रतीक बनाता है। भक्तों ने लंबी कतार में खड़े होकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।

राजिम में त्रिवेणी संगम पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब

प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर, जो त्रिवेणी संगम (पैरी, सोंढूर और महानदी) पर स्थित है, वहां सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मान्यता है कि माता सीता ने वनवास काल में यहां स्वयं शिवलिंग की स्थापना की थी।

ज्वालेश्वर महादेव में नर्मदा जल से रुद्राभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़िए नर्मदा उद्गम से जल लेकर पहुंचे और स्वयंभू शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध और दही से रुद्राभिषेक किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

रायगढ़, मनेंद्रगढ़ और कोरबा में भी शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़

रायगढ़ के गौरीशंकर मंदिर, कोमसनारा बाबा धाम, मनेंद्रगढ़ के सिद्ध बाबा धाम, और कोरबा के शिवालयों में भी भक्तों ने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की। हरे वस्त्रों में महिलाएं और भगवा परिधान में पुरुषों की आस्था देखते ही बन रही थी।

सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी करते हैं सिद्ध बाबा

मनेंद्रगढ़ स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड और बिहार से भी भक्त पहुंचे। यहां मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुरादें अवश्य पूरी होती हैं। हसदेव नदी से जल लेकर भक्तों ने बाबा को अर्पित किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सावन के पहले सोमवार शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब: भूतेश्वरनाथ से लेकर हटकेश्वरनाथ तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Raipur, CG

 हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में बाबा का अलौकिक श्रृंगार

रायपुर के प्रसिद्ध हटकेश्वरनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का गणेश स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल से रुद्राभिषेक किया। मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

भूतेश्वरनाथ: हर साल बढ़ रही ऊंचाई, श्रद्धा भी बढ़ रही

गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे। 80 फीट ऊंचा और 210 फीट गोलाई वाला यह शिवलिंग हर वर्ष कुछ इंच बढ़ता है, जो इसे दिव्यता का प्रतीक बनाता है। भक्तों ने लंबी कतार में खड़े होकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।

राजिम में त्रिवेणी संगम पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब

प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर, जो त्रिवेणी संगम (पैरी, सोंढूर और महानदी) पर स्थित है, वहां सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मान्यता है कि माता सीता ने वनवास काल में यहां स्वयं शिवलिंग की स्थापना की थी।

ज्वालेश्वर महादेव में नर्मदा जल से रुद्राभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़िए नर्मदा उद्गम से जल लेकर पहुंचे और स्वयंभू शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध और दही से रुद्राभिषेक किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

रायगढ़, मनेंद्रगढ़ और कोरबा में भी शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़

रायगढ़ के गौरीशंकर मंदिर, कोमसनारा बाबा धाम, मनेंद्रगढ़ के सिद्ध बाबा धाम, और कोरबा के शिवालयों में भी भक्तों ने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की। हरे वस्त्रों में महिलाएं और भगवा परिधान में पुरुषों की आस्था देखते ही बन रही थी।

सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी करते हैं सिद्ध बाबा

मनेंद्रगढ़ स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड और बिहार से भी भक्त पहुंचे। यहां मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुरादें अवश्य पूरी होती हैं। हसदेव नदी से जल लेकर भक्तों ने बाबा को अर्पित किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-first-monday-of-sawan-the-flood-of-faith-in/article-27612

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.