कार में मिली बच्ची की डेड बॉडी, कन्या भोज के लिए घर से निकली थी लड़की

Durg, CG

नवमी के दिन घर से कन्या भोज में शामिल होने की बात कहकर बच्ची घर से गई थी.

रामनवमी के दिन छह साल की बच्ची की लाश कार से मिली है. बच्ची घर से कन्या भोज में शामिल होने के लिए निकली थी. बच्ची जब कन्या भोज से वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की. परिवार वालों को जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो वो मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की शिकायत मिलने के बाद बच्ची की पतासाजी करनी शुरु की. तलाशी के दौरान एक घर के बाहर खड़ी कार से बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया.

कार से मिली बच्ची की डेड बॉडी: घर के बाहर खड़ी कार से बच्ची की डेड बॉडी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लापता बच्ची की उम्र महज 6 साल की थी. बच्ची का शव मिलते ही परिजनों का रो रोककर बुरा हाल हो गया. दुर्ग पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर कन्या भोज में शामिल होने निकली बच्ची कैसे कार तक पहुंची. पुलिस अब कार के मालिक का पता कर उससे भी पूछताछ करेगी.

नवरात्र पर्व के मौके पर 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी. बच्ची जब दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने थाने में जाकर शिकायत दी. पतासाजी के दौरान घर के बाहर खड़ी एक कार से बच्ची का शव बरामद किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है: चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग

बच्ची कार में बंद थी. बच्ची की हालत काफी गंभीर थी. मुझे पूरा शक है कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है.बच्ची के शरीर पर चोट और नोचे जाने के निशान थे: परिजन

परिजनों का आरोप: परिजनों का कहना है कि बच्ची उनको गंभीर हालत में कार में बंद मिली. आनन फानन में बच्ची को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस की टीम घटनास्थल के आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. बच्ची की हत्या की खबर से इलाके लोग गुस्से में हैं.

हत्या का शक: दुर्ग पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह सामने आ पाएगी. पुलिस ने बच्ची की हत्या का शक जताया है. जांच के दौरान पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कार में मिली बच्ची की डेड बॉडी, कन्या भोज के लिए घर से निकली थी लड़की

Durg, CG

रामनवमी के दिन छह साल की बच्ची की लाश कार से मिली है. बच्ची घर से कन्या भोज में शामिल होने के लिए निकली थी. बच्ची जब कन्या भोज से वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की. परिवार वालों को जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो वो मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की शिकायत मिलने के बाद बच्ची की पतासाजी करनी शुरु की. तलाशी के दौरान एक घर के बाहर खड़ी कार से बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया.

कार से मिली बच्ची की डेड बॉडी: घर के बाहर खड़ी कार से बच्ची की डेड बॉडी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लापता बच्ची की उम्र महज 6 साल की थी. बच्ची का शव मिलते ही परिजनों का रो रोककर बुरा हाल हो गया. दुर्ग पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर कन्या भोज में शामिल होने निकली बच्ची कैसे कार तक पहुंची. पुलिस अब कार के मालिक का पता कर उससे भी पूछताछ करेगी.

नवरात्र पर्व के मौके पर 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी. बच्ची जब दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने थाने में जाकर शिकायत दी. पतासाजी के दौरान घर के बाहर खड़ी एक कार से बच्ची का शव बरामद किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है: चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग

बच्ची कार में बंद थी. बच्ची की हालत काफी गंभीर थी. मुझे पूरा शक है कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है.बच्ची के शरीर पर चोट और नोचे जाने के निशान थे: परिजन

परिजनों का आरोप: परिजनों का कहना है कि बच्ची उनको गंभीर हालत में कार में बंद मिली. आनन फानन में बच्ची को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस की टीम घटनास्थल के आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. बच्ची की हत्या की खबर से इलाके लोग गुस्से में हैं.

हत्या का शक: दुर्ग पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह सामने आ पाएगी. पुलिस ने बच्ची की हत्या का शक जताया है. जांच के दौरान पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-girls-dead-body-found-in-the-car-was-left/article-17069

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.