छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं के परिणाम, मुख्यमंत्री करेंगे घोषणा

Raipur

छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आज, 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इन परिणामों की औपचारिक घोषणा स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे

छात्र अपने परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे। माशिमं की ओर से तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि छात्रों को रिजल्ट देखने में कोई परेशानी हो।

कक्षा 10वीं में 2.40 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुल 2,40,422 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 519 छात्रों की परीक्षा विभिन्न कारणों से निरस्त की गई है। परीक्षा के दौरान 16 नकल के मामले दर्ज हुए हैं जबकि 40 छात्रों के पेपर जांच के दायरे में हैं। इस प्रकार कुल 575 छात्रों का परिणाम रोका जा सकता है।

कक्षा 12वीं में 3.28 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल

हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए इस बार 3,28,716 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6163 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। वहीं, 25 छात्रों के खिलाफ नकल के मामले सामने आए हैं और 5 छात्र जांच प्रक्रिया में हैं। ऐसे में लगभग 6200 छात्रों का परिणाम रोके जाने की संभावना है।

छात्रों और अभिभावकों में उत्साह

परिणाम की घोषणा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी उत्सुकता है। बोर्ड द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। अब इसकी तारीख तय होने के बाद सभी की निगाहें आज दोपहर 3 बजे पर टिकी हुई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं के परिणाम, मुख्यमंत्री करेंगे घोषणा

Raipur

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे

छात्र अपने परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे। माशिमं की ओर से तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि छात्रों को रिजल्ट देखने में कोई परेशानी हो।

कक्षा 10वीं में 2.40 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुल 2,40,422 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 519 छात्रों की परीक्षा विभिन्न कारणों से निरस्त की गई है। परीक्षा के दौरान 16 नकल के मामले दर्ज हुए हैं जबकि 40 छात्रों के पेपर जांच के दायरे में हैं। इस प्रकार कुल 575 छात्रों का परिणाम रोका जा सकता है।

कक्षा 12वीं में 3.28 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल

हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए इस बार 3,28,716 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6163 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। वहीं, 25 छात्रों के खिलाफ नकल के मामले सामने आए हैं और 5 छात्र जांच प्रक्रिया में हैं। ऐसे में लगभग 6200 छात्रों का परिणाम रोके जाने की संभावना है।

छात्रों और अभिभावकों में उत्साह

परिणाम की घोषणा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी उत्सुकता है। बोर्ड द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। अब इसकी तारीख तय होने के बाद सभी की निगाहें आज दोपहर 3 बजे पर टिकी हुई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-good-news-for-the-students-will-come-tomorrow-the/article-19963

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.