आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिवार को सरकार देगी 20 लाख की सहायता राशि, CM साय बोले – आतंकियों को मिलेगी सजा

Raipur, cg

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया की मौत के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि आतंकवादियों को इस जघन्य अपराध की कड़ी सजा अवश्य मिलेगी।

सीएम साय ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“स्व. दिनेश मिरानिया की हत्या अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार उनके शोकसंतप्त परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। पूरा छत्तीसगढ़ इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।”

सालगिरह की खुशियां मातम में बदलीं

बता दें कि 45 वर्षीय दिनेश मिरानिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने परिवार सहित बैसरन घाटी गए थे। उनकी पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता भी उनके साथ थे। उसी दौरान आतंकियों ने अचानक गोलियों से हमला कर दिया, जिसमें दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। यह हमला न केवल एक परिवार की खुशियों को उजाड़ गया, बल्कि पूरे राज्य को सदमे में डाल गया।

गृहमंत्री अमित शाह ने की मुलाकात

हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस निर्दोष परिवार को न्याय मिलेगा और आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अडिग है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिवार को सरकार देगी 20 लाख की सहायता राशि, CM साय बोले – आतंकियों को मिलेगी सजा

Raipur, cg

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि आतंकवादियों को इस जघन्य अपराध की कड़ी सजा अवश्य मिलेगी।

सीएम साय ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“स्व. दिनेश मिरानिया की हत्या अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार उनके शोकसंतप्त परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। पूरा छत्तीसगढ़ इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।”

सालगिरह की खुशियां मातम में बदलीं

बता दें कि 45 वर्षीय दिनेश मिरानिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने परिवार सहित बैसरन घाटी गए थे। उनकी पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता भी उनके साथ थे। उसी दौरान आतंकियों ने अचानक गोलियों से हमला कर दिया, जिसमें दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। यह हमला न केवल एक परिवार की खुशियों को उजाड़ गया, बल्कि पूरे राज्य को सदमे में डाल गया।

गृहमंत्री अमित शाह ने की मुलाकात

हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस निर्दोष परिवार को न्याय मिलेगा और आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अडिग है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-government-will-give-assistance-of-20-lakhs-to-the/article-19276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.